top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

मेहता मार्केट में जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, सांचौर के विकास का लिया संकल्प

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
5 दिन पहले
2 मिनट पठन
सांचौर के मेहता मार्केट में व्यापार संघ द्वारा नवनिर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन, उप चेयरमैन और पार्षदों का साफा व मालाओं से स्वागत।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com सांचौर, 14 अक्टूबर 2026। सांचौर के मेहता मार्केट में मंगलवार को मेहता मार्केट व्यापार संघ की ओर से नवनिर्वाचित नगरपालिका चेयरमैन, उप चेयरमैन एवं पार्षदों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर तथा राजस्थानी साफा और फूलमालाएं पहनाकर जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। समारोह में शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, बाजार की व्यवस्थाओं और समग्र विकास में व्यापारियों की भागीदारी पर जोर दिया गया।

मेहता मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश सारण ने बताया कि समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम दवे, उप चेयरमैन लुणकरण खत्री, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं पार्षद हरिश सीलू तथा पार्षद जेठालाल महेश्वरी का व्यापारियों ने सामूहिक रूप से स्वागत किया।


व्यापारियों की भागीदारी से विकास को गति देने पर जोर

समारोह को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम दवे ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास और सौंदर्यीकरण के लिए व्यापारियों का सहयोग एवं सुझाव महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से सांचौर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के प्रयासों को मजबूती मिल सकती है।

दवे ने बताया कि शहर के विकास से जुड़े विषयों पर समय-समय पर व्यापारियों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने भरोसा जताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयासों से शहर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने व्यापारियों से विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि नगरपालिका की टीम का प्रयास केवल बदलाव की बात करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके परिणाम सामने लाना होगा। उन्होंने सांचौर को सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए सभी वर्गों के सहयोग को आवश्यक बताया।


बाजार की समस्याओं के समाधान की उम्मीद

समारोह के समापन पर व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश सारण ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को नई नगरपालिका टीम से शहर के विकास, बाजार की व्यवस्थाओं में सुधार और व्यापारिक समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीदें हैं। सारण ने समारोह में उपस्थित अतिथियों और आयोजन में सहयोग देने वाले व्यापारियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम आपसी सहयोग, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर समन्वय तथा सांचौर के विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। समाचार प्रेषक भीखाराम गोदारा धोरीमन्ना सांचौर।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page