top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस, PM मोदी ने वायु योद्धाओं को किया सलाम

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
8 अक्टू॰
1 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 11 अक्टू॰

भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस का पोस्टर, मोदी, सलामी देते एयरमैन, लड़ाकू विमान-हेलिकॉप्टर, तिरंगा और शीर्षक text

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 8 अक्टूबर 2026

भारतीय वायुसेना आज अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित हुई भारतीय वायुसेना ने देश की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा राहत और मानवीय सहायता के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है और देश के आसमान की रक्षा करने के उनके साहस व समर्पण को सलाम किया जाता है।


गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर स्थापना दिवस समारोह में परेड और वायुसेना की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। समारोह में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर, एलसीएच प्रचंड और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य प्रणालियों को प्रदर्शित किया गया।


वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना हर चुनौती के लिए सतर्क और तैयार है। इस वर्ष की थीम “Indian Air Force – Infallible, Impervious and Precise” रखी गई है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page