top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बाल कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, पंचम दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक नाट्य

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
8 अक्टू॰
1 मिनट पठन
पंचम दिवस का कृष्ण महायज्ञ पोस्टर, मंच पर वक्ता, बालकृष्ण, बच्चों की प्रस्तुति और बड़ी भीड़, हिंदी शीर्षक सहित

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com)राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 5 कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कथा के दौरान श्रद्धेय व्यास जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण एवं सुंदर वर्णन किया।


कार्यक्रम में पूज्य व्यास जी के पूज्य पिता श्री देवेन्द्र सोनी जी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ लोकेश कुमार सैनी जी, समाजसेवी (जन निर्माण पार्टी), श्रीमती कमलेश देवी जी, जिला पंचायत सदस्य (जन निर्माण पार्टी) तथा चौधरी रोहित जी (जन निर्माण पार्टी) भी उपस्थित रहे।


पंचम दिवस के कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से भर उठा।



इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी जी ने बताया कि संगठन की ओर से पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर उत्तराखंड की धरती पर पहली बार सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आयोजन को धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए श्रद्धालुओं से इससे जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमद् भागवत कथा और महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था एवं सहभागिता बनी रही।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page