top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

भजनों से गूंजा पैलेस ग्राउंड, श्री शांतिनाथजी महाराज की पुण्यतिथि पर उमड़ी श्रद्धा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
29 सित॰
2 मिनट पठन
बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड में श्री शांतिनाथजी महाराज की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भव्य जागरण में श्रद्धालु

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 28 सितंबर 2026। राजस्थान राजपूत संघ, बेंगलुरु की ओर से श्री श्री 1008 पीर श्री शांतिनाथजी महाराज की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पैलेस ग्राउंड गेट नंबर 6 पर भव्य जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और श्री शांतिनाथजी महाराज के दर्शन कर भक्ति कार्यक्रम का लाभ लिया। जागरण के लाभार्थी श्री शांतिनाथजी भक्त मंडल रहे। इस अवसर पर भक्त मंडल की ओर से राजस्थान राजपूत संघ का सम्मान किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने सम्मान के लिए भक्त मंडल का आभार व्यक्त करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

जागरण में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक कलाकार जोगभारती और गीता गोस्वामी ने श्री नाथजी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों के दौरान पंडाल में श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। नाथजी महाराज के जयकारों से आयोजन स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने देर तक भक्ति संगीत और भजनों का आनंद लिया।


संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

कार्यक्रम में राजस्थान राजपूत संघ के अध्यक्ष सुजानसिंह भाटी, उपाध्यक्ष चेलसिंह दहिया एवं जबरसिंह देवल, सचिव पुरणसिंह राणावत, कोषाध्यक्ष चोपसिंह चौहान, सहसचिव चंदनसिंह चौहान, सहकोषाध्यक्ष गणपतसिंह दहिया तथा मीडिया प्रभारी दलपतसिंह भायल सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। कमेटी सदस्य भानसिंह, चंदनसिंह चौहान, महेंद्रसिंह राठौड़, मकनसिंह दहिया, हीरसिंह परमार, मेगसिंह दहिया, नरपतसिंह राठौड़, राजसिंह, चेलसिंह राणावत, गजेंद्रसिंह चौहान, कमलसिंह चौहान, पोकरसिंह भायल, चंदनसिंह राठौड़, भंवरसिंह सोलंकी एवं अर्जुनसिंह चौहान सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संघ के सलाहकार मदनसिंह चौहान, भंवरसिंह चौहान, शंभूसिंह दहिया एवं जेतसिंह राठौड़ ने भी आयोजन में सहयोग किया। संघ की कार्यकारिणी ने जागरण को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


श्रद्धा के साथ दिखी सामाजिक एकजुटता

आयोजन के दौरान धार्मिक श्रद्धा के साथ समाज की एकजुटता और आपसी भाईचारे की भावना भी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने श्री शांतिनाथजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर राजस्थान राजपूत संघ की ओर से श्री शांतिनाथजी भक्त मंडल, गायक कलाकारों, सहयोगकर्ताओं और उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समाचार प्रेषक: दलपतसिंह भायल, बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page