top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

कुमावत नाम को स्वतंत्र रूप से दर्ज करने की मांग, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
29 सित॰
2 मिनट पठन
बेंगलुरु में कुमावत समाज के प्रतिनिधियों द्वारा कर्नाटक के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 28 सितंबर 2026। कुमावत समाज की ओर से सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सरकारी अभिलेखों में ‘कुमावत’ नाम को स्वतंत्र रूप से दर्ज एवं शामिल करने की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्कूल रिकॉर्ड, जाति प्रमाण-पत्र और जनगणना सहित विभिन्न सरकारी दस्तावेजों में समुदाय के लोगों को अपना नाम दर्ज कराने के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

समाज के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि ‘कुमावत’ नाम को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में स्वतंत्र प्रविष्टि के रूप में दर्ज करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाए, जिससे समुदाय के लोगों को दस्तावेजी और प्रशासनिक स्तर पर होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।


राज्य सरकार को सूचित करने का आश्वासन

समाज प्रतिनिधियों के अनुसार, ज्ञापन पर राज्यपाल की ओर से मामले को राज्य सरकार के संज्ञान में लाने तथा निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की दिशा में प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया। हालांकि, कर्नाटक की सरकारी सूचियों में किसी समुदाय की OBC स्थिति या प्रविष्टि का निर्धारण संबंधित सरकारी प्रक्रिया और अधिसूचनाओं के आधार पर होता है।


समाज के प्रतिनिधि रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर कुमावत समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। इनमें मयलसंद्रा के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धनलाल दुबलदिया, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुगान, कुमावत समाज बैंगलोर सिटी कोटनपेट के अध्यक्ष जीवाराम कूमियाल, कुमावत समाज मार्गुण्डनहल्ली के अध्यक्ष नरेन्द्र गोयल तथा कुमावत क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश मावर सहित अन्य समाज प्रतिनिधि शामिल रहे। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से उठाई गई मांग का उद्देश्य समुदाय के लोगों को स्कूल, जाति प्रमाण-पत्र, जनगणना और अन्य सरकारी दस्तावेजों में नाम दर्ज कराने से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाना है। उन्होंने इसे समाज की लंबे समय से चली आ रही दस्तावेजी एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की दिशा में एक प्रयास बताया। समाचार प्रेषक: प्रकाश कुमावत, बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page