top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

छठ पूजा की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आयोजन समिति का गठन; 15-16 नवंबर को होगा महोत्सव

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
28 सित॰
2 मिनट पठन
भोजपुरी समाज सेवा समिति के बैनर के सामने पुरुष व महिलाएँ कतार में बैठे, औपचारिक सभा का शांत माहौल।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 28 सितंबर 2026। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि.), बेंगलुरु की विशेष बैठक इंदिरानगर स्थित प्रधान कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी 15 एवं 16 नवंबर 2026 को प्रस्तावित छठ पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की गई।


समिति के संस्थापक अध्यक्ष संजय सिंह उज्जैन ने छठ पूजा आयोजन कमेटी के गठन को अंतिम रूप देते हुए राजेश सिंह सिकरवार को आयोजन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में कोर टीम के सदस्यों ने महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में अनुपस्थित सदस्यों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर लिए गए निर्णयों की जानकारी दी गई तथा आगामी प्रत्येक रविवार को होने वाली तैयारियों संबंधी बैठकों में सहभागिता का आग्रह किया गया।


पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन का आह्वान

संस्थापक अध्यक्ष संजय सिंह उज्जैन ने समिति के वर्तमान पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी से अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समिति के महासचिव एल.पी. सिंह और सचिव गिरीश पांडेय ने भी छठ पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।


आयोजन समिति का विस्तार

छठ पूजा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह सिकरवार ने आगामी महोत्सव की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा बैठक के समक्ष रखी। आयोजन को अधिक व्यापक और व्यवस्थित बनाने के लिए कमेटी में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। महोत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गईं— प्रवीन पांडेय : संयोजक एवं आईटी प्रभारी, मृत्युंजय कुमार एवं ललित नारायण झा : फंड प्रबंधन,निर्मल कुमार : सुरक्षा प्रबंधन,यू.पी. शर्मा: लॉजिस्टिक्स प्रबंधन


सामूहिक सहयोग से आयोजन का संकल्प

बैठक के समापन पर संजय सिंह उज्जैन ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक सहयोग, समर्पण और अनुशासन के साथ छठ पूजा महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भोजपुरी समाज, समिति के सदस्यों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं से आयोजन में सक्रिय सहभागिता की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों एवं समाजसेवियों ने महोत्सव के आयोजन के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि देने की घोषणा भी की। समिति ने विश्वास जताया कि समाज की सामूहिक सहभागिता से छठ पूजा महोत्सव श्रद्धा, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का अवसर बनेगा। समाचार प्रेषक: संजय कुमार सिंह उज्जैन, बेंगलुरु।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page