top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु में पीजीओआई का यादगार पूर्व छात्र मिलन

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
23 सित॰
2 मिनट पठन
अलम्नी मीट में मंच के सामने खड़े व बैठे कई लोग, पीछे ALUMNI बैनर; औपचारिक, खुशमिजाज समूह फोटो।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 22 सितंबर 2026। पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (पीजीओआई) के बैंगलोर चैप्टर की ओर से पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को बेंगलुरु स्थित हिल्टन बेंगलुरु एम्बेसी गोल्फलिंक्स में किया गया। समारोह में विभिन्न बैचों के करीब 60 पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबे अंतराल के बाद मिले पूर्व छात्रों ने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करने के साथ अपने अनुभवों और उपलब्धियों पर संवाद किया।

समारोह में मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल की कुलाधिपति श्रीमती प्रीति पटेल, प्रो-कुलाधिपति डॉ. अजित सिंह पटेल तथा कार्यकारी निदेशक सुश्री ईशा पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रोफेसर समीना जफर और डॉ. विक्रांत जैन की भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही।


सभागार में पारंपरिक पोशाक, पगड़ी और माला पहने मुस्कुराते लोगों का समूह, मंच के सामने खड़ा

पारंपरिक अंदाज में हुआ अतिथियों का स्वागत


समारोह में प्रवीण पांडेय, रोशन, अमन राज, दीपक और मुकेश ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। श्रीमती प्रीति पटेल, डॉ. अजित सिंह पटेल, सुश्री ईशा पटेल, प्रोफेसर समीना जफर एवं डॉ. विक्रांत जैन का मैसूर साफा, पुष्पमाला और शॉल पहनाकर अभिनंदन किया गया।

पारंपरिक स्वागत समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। इससे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और स्थानीय परंपरा की झलक देखने को मिली। अतिथियों ने आयोजन टीम के इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

डॉ. अजित सिंह पटेल ने पारंपरिक अंदाज में किए गए स्वागत के लिए प्रवीण पांडेय और उनकी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आत्मीय आयोजन पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संबंधों को और मजबूत करता है।

श्रीमती प्रीति पटेल ने समारोह में शामिल सभी पूर्व छात्रों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए आगामी 27 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले पूर्व छात्र मिलन समारोह में भी सभी को शामिल होने का आमंत्रण दिया।


यादों के साथ भविष्य पर संवाद


कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने अपने विद्यार्थी जीवन से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। आपसी परिचय और अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ भविष्य में सहयोग और संपर्क की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

समारोह में आयोजित मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को और जीवंत बना दिया। पूर्व छात्रों ने खेल एवं अन्य गतिविधियों में भाग लिया तथा सामूहिक भोजन के दौरान पुराने साथियों के साथ समय बिताया। सामूहिक छायाचित्र के माध्यम से समारोह की यादों को भी संजोया गया।

पूर्व छात्र मिलन समारोह ने संस्थान से जुड़े पुराने साथियों को एक मंच पर लाने के साथ आपसी संपर्क और संवाद को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। पूरे कार्यक्रम में आत्मीयता, उत्साह और पुरानी स्मृतियों का माहौल देखने को मिला।


समारोह का समापन सामूहिक छायाचित्र और भविष्य में पुनः मिलने के संकल्प के साथ हुआ।

समाचार प्रेषक: प्रवीण पांडेय, बेंगलुरु।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page