top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

बेंगलुरु में 24 जुलाई को बाबा रामदेवजी का भव्य रात्रि जागरण, 26 जुलाई को साइकिल यात्रियों का अभिनंदन समारोह

  • Writer: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 2 hours ago
  • 2 min read

भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का अनूठा संगम; हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

Hindi event poster for a spiritual bike procession, with guru portraits, QR code, red border, and date/time details for Bengaluru

भारतार्थ खबर संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 23 जुलाई 2026। बाबा रामदेवजी का भव्य रात्रि जागरण बेंगलुरु की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से श्री बाबा रामदेव सर्वधर्म एकता साइकिल यात्री सदस्यों द्वारा 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को भव्य श्री बाबा रामदेवजी का रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। यह विशाल धार्मिक आयोजन राजपूरोहित समाज (रजि.), कर्नाटक, बेंगलुरु परिसर में होगा, जहां शाम 7:15 बजे से भजन संध्या एवं जागरण का शुभारंभ होगा।


कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महात्माओं के सान्निध्य में भक्तिमय वातावरण बनेगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर बाबा रामदेवजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

जागरण में सुप्रसिद्ध संत श्री पुष्कराज जी महाराज एवं श्री थानारामजी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

इनमें प्रमुख रूप से स्वर सम्राट गायिका अनीता जांगिड़, स्वर सम्राट गायक नरपत देवासी, भजन गायक अगराराम देवासी, बाल कलाकार अवनी पटेल तथा मंच संचालन राजपुरोहित सराणा द्वारा किया जाएगा।

26 जुलाई को साइकिल यात्रियों का अभिनंदन


आयोजकों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 36 सदस्यीय साइकिल यात्रा दल बाबा रामदेवजी (रूणिचा) के दर्शन के लिए 26 जुलाई 2026 (रविवार) को बेंगलुरु से रवाना होगा।


यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व यात्रियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 8:30 बजे हलसूर गेट पुलिस स्टेशन के सामने स्थित विनायक ग्राउंड से वरघोड़ा निकाला जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर राजपूरोहित समाज भवन पहुंचेगी, जहां यात्रियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा।


सामाजिक समरसता का संदेश

आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सर्वधर्म एकता का प्रतीक है। बाबा रामदेवजी के प्रति आस्था रखने वाले हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर एकत्रित होकर समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा का संदेश देंगे।

धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page