top of page
भारतार्थ-logo

बीजेएस शिवमोग्गा बना राज्य में उपविजेता

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 6 अप्रैल
  • 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में आयोजित भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) के कर्नाटक राज्य सम्मेलन 2026 में शिवमोग्गा चैप्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता (फर्स्ट रनर-अप) का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि संगठन के सामाजिक सरोकारों, सक्रिय सदस्य भागीदारी और प्रभावी नेतृत्व का परिणाम मानी जा रही है।


इन्फैंट्री रोड स्थित गणेश बाग में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में राज्यभर से बड़ी संख्या में बीजेएस सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों शांतिलाल मुत्था, नंदकिशोर साखला, सुश्री कोमल जैन, डॉ. पंकज चोपड़ा और राजेंद्र लुंकर की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। सम्मेलन के दौरान विभिन्न चैप्टर के समग्र प्रदर्शन का मूल्यांकन सामाजिक गतिविधियों, सदस्य सहभागिता, नवाचार और संगठनात्मक दक्षता के आधार पर किया गया। इन सभी मापदंडों पर खरा उतरते हुए शिवमोग्गा चैप्टर ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की और उपविजेता का गौरव हासिल किया।


शिवमोग्गा से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस प्रतिनिधिमंडल में चैप्टर अध्यक्ष प्रवीण सालेचा, मुख्य सचिव निखिल कोठारी, लेडीज विंग सचिव विजया केवलचंद सहित बबली कुमारी, कविता जैन, कविता कवाड, खुशबू, पद्मा, हंसराज जैन, राजेश बटेवरा, विनोद जैन, गौतम कुमार, पीयूष बलाई, रितेश कुमार, पंकज कुमार, सोहन राज, विनोद पालरेचा, रितेश बोहरा और पलाश जैन जैसे सदस्य शामिल रहे।


कार्यक्रम में व्यावहारिक सत्र, नेतृत्व विकास पर संवाद, नेटवर्किंग के अवसर और जैन समाज में एकता व प्रगति को गति देने वाली भविष्य की योजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। शिवमोग्गा चैप्टर को मिला यह सम्मान न केवल उसके सदस्यों के समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है, बल्कि पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक सेवा, नेतृत्व और सामाजिक योगदान के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उपरोक्त जानकारी शांतिलाल साकरिया, शिवमोग्गा ने दी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page