पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में बस हादसा, L&T के कई कर्मचारी घायल
- धन्ना राम चौधरी

- 6 अप्रैल
- 2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बालोतरा। पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच सोमवार सुबह एक और बड़ा हादसा सामने आया, जब L&T कंपनी के कर्मचारियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस कर्मचारियों को लेकर रिफाइनरी क्षेत्र की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और सहकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में लगातार बढ़ते सड़क हादसे सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी को उजागर कर रहे हैं। खराब सड़कें, तेज रफ्तार और यातायात नियंत्रण के अभाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ठोस कदम उठाने में नाकाम नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रिफाइनरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
_edited.jpg)



टिप्पणियां