top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बापूजी नगर में अंबेडकर जयंती उत्साह से मनाई

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
20 अप्रैल
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलुरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु। बापूजी नगर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेंद्र मुणोत ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण संभव है। इस दौरान आयोजित अन्नदान कार्यक्रम में भी मुणोत ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जरूरतमंदों की सेवा की। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का वातावरण और भी गरिमामय बन गया।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ता नारायण एवं पापाणा ने महेंद्र मुणोत का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं तथा नई पीढ़ी को महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने का कार्य करते हैं।


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page