top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बंगाल चुनाव से पहले ED की बड़ी रेड, ममता के करीबी अफसर के घर छापा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
19 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजधानी कोलकाता में ताबड़तोड़ छापेमारी कर सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। रविवार सुबह एजेंसी की टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले कोलकाता पुलिस के उपायुक्त (DCP) शांतनु सिन्हा का आवास भी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 7 बजे बालीगंज के फर्न रोड स्थित सिन्हा के घर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई दक्षिण कोलकाता में चर्चित ही‘सोना पप्पू सिंडिकेट’ मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें अवैध निर्माण और वसूली नेटवर्क के आरोप सामने आए हैं। शांतनु सिन्हा पहले कालीघाट थाने के प्रभारी रह चुके हैं, जो मुख्यमंत्री के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी

ED ने इसी कड़ी में बेहाला इलाके में कारोबारी जॉय कामदार के आवास पर भी छापा मारा। जॉय कामदार रियल एस्टेट प्रमोशन से जुड़े बताए जा रहे हैं और उनका नाम पहले भी इस सिंडिकेट से जुड़ी जांच में सामने आ चुका है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बेहाला स्थित उनके घर से नकदी बरामद होने की भी जानकारी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया जा रहा है कि ED द्वारा पहले दो बार समन जारी किए जाने के बावजूद जॉय कामदार पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद एजेंसी ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके ठिकाने पर सीधे कार्रवाई की।

दरवाजा खुलने में हुई देरी

छापेमारी के दौरान बेहाला स्थित आवास पर ED टीम को अंदर प्रवेश करने में देरी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने कई बार दस्तक देने के बाद आखिरकार घर का दरवाजा खुलवाया और तलाशी शुरू की। इस घटनाक्रम ने कार्रवाई को और अधिक संवेदनशील बना दिया।

मुख्य आरोपी अब भी फरार

इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी ‘सोना पप्पू’ उर्फ बिस्वजीत पोद्दार अब तक फरार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और सार्वजनिक रूप से नजर आने के बावजूद कानून की पकड़ से बाहर है, जिससे जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

ED इससे पहले भी इस मामले में एक IPS अधिकारी से पूछताछ कर चुकी है। हाल के दिनों में कोलकाता में अवैध निर्माण और सिंडिकेट से जुड़े मामलों में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। इसके अलावा, चर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर भी ED की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं आयकर विभाग ने हाल ही में टीएमसी नेता देबाशीष कुमार के घर पर भी छापा मारा था।

चुनाव से पहले बढ़ी सियासी तपिश

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल 2026 को दो चरणों में प्रस्तावित हैं, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी। चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय एजेंसियों की बढ़ती सक्रियता ने राज्य के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। विपक्ष जहां इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, वहीं सत्तारूढ़ दल इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे रहा है। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी ने चुनावी माहौल में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर और भी स्पष्ट होने की संभावना है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page