top of page
भारतार्थ-logo

पोस्टर लगाकर श्रीमद्भागवत कथा का प्रचार

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 2 घंटे पहले
  • 1 मिनट पठन
चार पुरुष हिंदी बैनर के सामने खड़े हैं; दो विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं, बाहर धार्मिक कार्यक्रम का माहौल है।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 04 सितंबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के प्रचार-प्रसार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्व शांति सेवा समिति, बेंगलुरु के कार्यकर्ताओं ने शहर में कथा के पोस्टर लगाकर श्रद्धालुओं तक आगामी धार्मिक आयोजन की जानकारी पहुंचाने का अभियान चलाया।


आयोजकों द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परम पूज्य शांतिदूत ‘धर्मरत्न’ श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 02 से 08 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने की जानकारी दी गई है।

यह धार्मिक आयोजन प्रिंसेस श्राइन, गेट नंबर-9, पैलेस ग्राउंड, बेंगलुरु में प्रस्तावित है। आयोजन का संयोजन विश्व शांति सेवा समिति, बेंगलुरु द्वारा किया जा रहा है।


कथा के प्रचार अभियान में विश्व शांति सेवा समिति, बेंगलुरु एवं उनके सहयोगी साथी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाकर श्रद्धालुओं से कथा आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया। आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी कथा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। समाचार प्रेषक रूपसिंह बेंगलुरु।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page