top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

पी.जी.आई.वी.ई.आर. में कामधेनु विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 4
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

जयपुर। पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर में इन दिनों शैक्षणिक गतिविधियों का विशेष माहौल देखने को मिला, जब कामधेनु विश्वविद्यालय, गुजरात के विभिन्न महाविद्यालयों से आए स्नातक अंतिम वर्ष के 253 विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत संस्थान का दौरा किया।


यह भ्रमण 1 से 3 अप्रैल के बीच आयोजित किया गया, जिसमें पशुचिकित्सा महाविद्यालय, सरदारकृषिनगर के 80, आनंद के 85 तथा जूनागढ़ के 88 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) धर्म सिंह मीना के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों और इकाइयों का अवलोकन करते हुए पशुचिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार सेवाओं के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और कार्यों की गहन जानकारी प्राप्त की।


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पशुधन फार्म संकुल में गाय, भैंस, बकरी, भेड़ एवं पोल्ट्री की विभिन्न उन्नत नस्लों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उनके वैज्ञानिक पालन-पोषण, प्रबंधन और स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी गई। पशु आहार इकाई में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के संतुलित पशु आहार निर्माण की प्रक्रिया को समझा और इसके महत्व को जाना।

पशुचिकित्सा संकुल के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों जैसे एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी एवं डायलिसिस मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही पशुओं में होने वाले प्रमुख रोगों, उनकी पहचान और उपचार की उन्नत पद्धतियों पर भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई।


इस पूरे शैक्षणिक भ्रमण का सफल संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. निर्मल कुमार जेफ के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुमित प्रकाश यादव, डॉ. बृजेश नंदा, डॉ. उमेश सुराडकर, डॉ. पवन कुमार मित्तल, डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर एवं डॉ. प्रियंका मीना ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से समृद्ध किया।


इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को न केवल पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर प्रदान किया, बल्कि पशुचिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और शोध कार्यों से भी उन्हें रूबरू कराया, जिससे उनके भविष्य के पेशेवर जीवन में नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page