हंपी नगर में क्रिकेट स्पर्धा का रोमांच, खिलाड़ियों में दिखा जोश
- धन्ना राम चौधरी

- 4 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
हंपी नगर/बेंगलूरु। खेल भावना और युवा ऊर्जा से सराबोर वातावरण के बीच हंपी नगर युवक संघ द्वारा चंद्रशेखर आजाद खेल मैदान में “पुनीत राजकुमार मेमोरियल कप 2026” क्रिकेट स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
स्पर्धा के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना देखने लायक रही। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को भी अंत तक बांधे रखा। युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित किया कि ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुणोत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल और व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन भी सिखाते हैं। युवाओं को खेलों के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने का संदेश दिया।

आयोजन समिति द्वारा महेंद्र मुणोत का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की सफलता में युवक संघ के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवाओं को एक मंच प्रदान किया, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और खेल के प्रति अपनी रुचि को आगे बढ़ा सकें। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
_edited.jpg)



Amazing 😍 🤩