top of page

“भारतार्थ खबर – खबर नहीं, उसका अर्थ”“हर खबर का सही विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“सच्ची खबर, सही अर्थ – भारतार्थ खबर”“जहाँ खबरों का होता है असली विश्लेषण”“ताज़ा खबरें, सटीक विश्लेषण – भारतार्थ खबर”“हर खबर की गहराई तक – भारतार्थ खबर”“Breaking News से लेकर विशेष रिपोर्ट तक”“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन: क्या “हर दो मिनट में उड़ान” भारत के विकास मॉडल की नई पहचान है?

परिश्रम की मिसाल: निकिता पूनिया बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, 60 प्रतिशत अंकों से रचा सफलता का इतिहास

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 3
  • 1 min read

Updated: Mar 20


भारतार्थ खबर संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

राजकियावास। पाली जिले के राजकियावास गांव की होनहार बेटी कुमारी निकिता पूनिया ने देश की प्रतिष्ठित एवं अत्यंत कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से गांव सहित पूरे समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण है।


चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पेशेवर परीक्षाओं में गिना जाता है। सीमित संसाधनों और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच निकिता ने निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अनुशासित अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।


निकिता के माताजी संतोष देवी पिताजी नारायणजी पूनिया, निवासी राजकियावास (पाली), के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने अपनी पुत्री की सफलता का श्रेय उसके समर्पण, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग को दिया है।


इस शुभ अवसर पर मासोजी जेठाराम पूनिया, भगाराम सारण, जगदीश सारण तथा सुखी देवी, मंजू देवी एवं उषा देवी (मासी) ने निकिता को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किए हैं। परिजनों और समाजबंधुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि निकिता अपने व्यावसायिक जीवन में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगी।


ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की पेशेवर परीक्षा में सफलता प्राप्त करना न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। निकिता की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ निश्चय और सतत परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।


ईश्वर से प्रार्थना है कि निकिता पूनिया अपने जीवन पथ पर निरंतर प्रगति करती रहें और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page