top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
24 अप्रैल
3 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नोएडा। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करते हुए नोएडा से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक ये दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के संपर्क में थे तथा भारत में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे थे।


अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) Amitabh Yash ने बताया कि एटीएस को खुफिया इनपुट मिला था कि सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और स्लीपर सेल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए।

जांच में सामने आया कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट, आईएसआई के इशारे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय युवाओं को निशाना बना रहे थे। ये लोग युवाओं को पैसे का लालच देकर संवेदनशील स्थलों की रेकी कराने, आतंकी हमले की योजना बनाने और ‘टारगेट किलिंग’ के लिए उकसा रहे थे। एटीएस के अनुसार, मेरठ निवासी तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान और दिल्ली निवासी समीर खान इस नेटवर्क के प्रभाव में आ गए थे और सीधे पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे। गुरुवार को एटीएस टीम ने दोनों को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है।


पूछताछ में तुषार ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए शहजाद भट्टी से हुई थी। बाद में उसने भट्टी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर संपर्क मजबूत किया और वॉइस-वीडियो कॉल के जरिए बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि उसे कुछ लोगों के घरों पर हमला करने और हथगोले फेंकने जैसे खतरनाक काम सौंपे गए थे, जिसके लिए पहले 50 हजार रुपये और काम पूरा होने पर ढाई लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। इतना ही नहीं, उसे पासपोर्ट बनवाकर दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलाने की योजना भी बनाई जा रही थी। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आईएसआई से जुड़े कुछ कथित अधिकारियों द्वारा ‘टारगेट’ तय किए जाने की बात कही गई थी। दूसरे आरोपी समीर खान को सोशल मीडिया के जरिए जोड़कर उससे ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ के नाम पर दीवारों पर नारे लिखवाने और अन्य युवाओं को नेटवर्क में शामिल करने का काम सौंपा गया था। दोनों आरोपी मिलकर संभावित टारगेट की रेकी और हमले की तैयारी में जुटे थे।


एटीएस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा कुछ लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं, जिनमें पाकिस्तानी हैंडलर्स कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए सीधे जुड़े होते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, आयुध अधिनियम और Unlawful Activities (Prevention) Act (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अदालत से आरोपियों की पुलिस रिमांड मांगी जाएगी, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित साजिशों का खुलासा किया जा सके। एटीएस अब इस पूरे मॉड्यूल की गहराई से जांच कर रही है और देशभर में फैले संभावित लिंक की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी घटना को टाल दिया गया है, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता था।


terrorism, noida, breaking, noida news, terror plot, arrest news, terrorist plot foiled in noida, noida police arrest two suspects, latest update on noida terror plot


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page