top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

दिल्ली पुलिस ने आतंकी साजिश का भंडाफोड़ कर चार संदिग्ध गिरफ्तार

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
18 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित आतंकी साजिश में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तीन राज्यों—महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार—में फैले एक कथित नेटवर्क के खिलाफ की गई है, जिसकी जांच अभी जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने, युवाओं को प्रभावित करने और संदिग्ध गतिविधियों के लिए धन जुटाने का आरोप है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गुप्त ऑनलाइन समूहों के जरिए सक्रिय थे, जहां वे कथित तौर पर उग्र विचारधारा से जुड़े विषयों पर चर्चा करते थे।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ठाणे के मोसैब अहमद उर्फ सोनू उर्फ कलाम, मुंबई के मोहम्मद हम्माद, ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी शेख इमरान और बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से कुछ आरोपी तकनीकी और यांत्रिक कौशल का उपयोग कर संदिग्ध उपकरण तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। एक मामले में रिमोट-कंट्रोल आधारित उपकरण तैयार करने के प्रयास और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री के उपयोग की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, सोशल मीडिया और क्यूआर कोड आधारित माध्यमों से धन जुटाने की भी जांच की जा रही है।


जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपियों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर समूह बनाकर विचारधारा फैलाने और संभावित संवेदनशील स्थलों की चर्चा करने के संकेत मिले हैं। एक आरोपी द्वारा दिल्ली के कुछ प्रमुख स्थानों की रेकी करने का भी दावा किया गया है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि की जा रही है। स्पेशल सेल की एनडीआर यूनिट द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की गई है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई केवल शुरुआती चरण है और इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान और भूमिका का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। इस मामले को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page