top of page
भारतार्थ-logo

तवरेकेरे में गौशाला व गोकुल गुरुकुल का शुभारंभ

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 5 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। मागड़ी रोड स्थित तवरेकेरे में रविवार को चौडेश्वरी गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गौशाला एवं गोकुल गुरुकुल का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत, जयराम, रमेश एवं अन्य गौभक्तों द्वारा विधिवत गोपूजन कर किया गया।


इस अवसर पर अपने संबोधन में महेंद्र मुणोत ने भारतीय संस्कृति में गौसेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हम भारतीय भगवान कृष्ण को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि सुदर्शन चक्रधारी कृष्ण और बांसुरी वादन करने वाले कन्हैया का जीवन हमें करुणा, सेवा और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। गौमाता के प्रति भगवान कृष्ण का अटूट प्रेम संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत है, और गौसेवा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। पारंपरिक नृत्य और भक्ति प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


समारोह के अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि गौशाला एवं गोकुल गुरुकुल के माध्यम से न केवल गौसंवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और शिक्षा से भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गौभक्त एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम कहा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page