top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

तमिलनाडु में 3 दिन ‘ड्राई डे’, चुनाव से पहले सख्ती तेज

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
13 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए राज्यभर में शराब बिक्री पर तीन दिनों का पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। 21 अप्रैल 2026 सुबह 10 बजे से 23 अप्रैल 2026 आधी रात तक टीएएसएमएसी की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इस फैसले के बाद जहां प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, वहीं आम लोगों में शराब का स्टॉक करने की होड़ मच गई है।


चुनाव आयोग का सख्त निर्देश

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री, वितरण या अवैध भंडारण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयोग ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान शराब के दुरुपयोग को रोकना निष्पक्ष मतदान के लिए बेहद जरूरी है।


दुकानों पर उमड़ी भीड़

ड्राई डे की घोषणा के बाद राज्य के कई हिस्सों में टीएएसएमएसी दुकानों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग पहले से ही शराब खरीदकर रखने में जुट गए हैं, जिससे कई स्थानों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनती नजर आई।


20 हजार उपद्रवियों पर पुलिस की नजर

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने भी कमर कस ली है। तमिलनाडु पुलिस ने राज्यभर में करीब 20,000 हिस्ट्रीशीटर और आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनकी निगरानी शुरू कर दी है। इन्हें A+, A, B और C श्रेणियों में बांटा गया है। अकेले चेन्नई में ही करीब 4,000 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिनमें कई फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि ये तत्व चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने या मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।


234 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को मतदान होना है। इस बार कुल 4,023 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 75,097 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें अतिरिक्त बूथ भी शामिल हैं। भीषण गर्मी के बावजूद राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। रैलियां, रोड शो और जनसंपर्क अभियान तेज हो चुके हैं।


चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

राज्यभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और विशेष निगरानी टीमें तैनात की गई हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शराब प्रतिबंध के साथ-साथ अन्य चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।


निष्पक्ष मतदान पर फोकस

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी कीमत पर चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता से समझौता नहीं किया जाएगा। सख्ती के बीच यह देखना अहम होगा कि मतदाता कितनी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page