top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की ‘सक्षम’ कार्यशाला ने बालिकाओं को बनाया आत्मनिर्भर, कौशल विकास से बढ़ा आत्मविश्वास

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
23 जुल॰
2 मिनट पठन

15 दिवसीय स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप में मेकअप, हेयरस्टाइलिंग, साड़ी ड्रेपिंग और मेहंदी कला का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

Large group of women and girls pose in a blue-roof hall, holding a Junior Chamber International Bangalore banner, smiling.

भारतार्थ खबर | संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 22 जुलाई, 2026 बेंगलुरु। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की लेडी जेसी विंग ने राजाजीनगर स्थित संरक्षण रेनबो होम में 15 दिवसीय “सक्षम – स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप” का सफल आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बालिकाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मविश्वासी, सक्षम और भविष्य के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।


कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को मेकअप, हेयरस्टाइलिंग, साड़ी ड्रेपिंग और मेहंदी कला का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण विशेषज्ञों ने केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं दी, बल्कि इन कौशलों को स्वरोजगार और करियर के अवसरों से जोड़ने की भी प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शामिल बालिकाओं ने पूरे उत्साह, रुचि और लगन के साथ प्रत्येक सत्र में भाग लिया तथा सीखे गए कौशलों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।


मेकअप एवं हेयरस्टाइलिंग का प्रशिक्षण कोमल जैन ने दिया, जबकि मेहंदी कला की बारीकियों से प्रतिभागियों को श्वेता जैन ने परिचित कराया। प्रशिक्षकों ने आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी प्रशिक्षण प्रदान किया, जिससे प्रतिभागियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसरों का लाभ मिल सके।


आयोजकों ने बताया कि “सक्षम” कार्यशाला का मूल उद्देश्य केवल कौशल सिखाना नहीं था, बल्कि बालिकाओं के भीतर आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच विकसित करना भी था। वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। ऐसे में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज के वंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं।


कार्यक्रम का नेतृत्व जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की प्रेसिडेंट जेसी ललिता बोथरा तथा लेडी जेसी चेयरपर्सन जेसी सलोनी नाहटा ने किया। आयोजन की सफलता में लेडी जेसी सचिव जेसी सुनीथा मुनोथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जेसी टीनू जैन और प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी नम्रता मिलक ने पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। यह कार्यशाला जोन ऑफिसर जेसी मोनिका कुमट के सहयोग से संपन्न हुई।


समापन समारोह में ट्रेजरर जेसी दीपिका जैन, सीडी जेसी ममता मेहता तथा वीपी जी एंड डी जेसी स्वेता राखेचा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सीखे गए कौशलों का जीवन में सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंत में संरक्षण रेनबो होम के प्रबंधन और प्रतिभागियों ने जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक भविष्य की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


सामाजिक संगठनों द्वारा कौशल विकास आधारित इस प्रकार की पहलें न केवल व्यक्तियों के जीवन में बदलाव लाती हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता, समान अवसर और महिला सशक्तिकरण की भावना को भी मजबूत करती हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page