top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

गोविंदराज नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया अंबेडकर जयंती समारोह

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 16
  • 1 min read

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। गोविंदराज नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर दलित हित्तरक्षण समिति द्वारा किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।


समारोह के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने ही देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिए और उसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबासाहेब के सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया। समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page