top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

गैस संकट पर अफवाहों से सावधान रहें: पीएम मोदी ने मंत्रियों को किया सतर्क, कहा—भारत की तैयारी मजबूत

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
12 मार्च
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर उसके प्रभाव के बीच देश में एलपीजी की कमी को लेकर बढ़ती चिंता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को सतर्क रहने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व मौजूदा हालात को घबराहट का माहौल बनाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ सतर्कता बेहद जरूरी है।


सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे देश के भीतर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें और जनता के बीच सही जानकारी पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमित करने वाले प्रचार का तथ्यों के साथ आक्रामक तरीके से जवाब देने की सलाह दी।


प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संभावित ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत की तैयारियां मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर कई देश इससे प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद भारत की स्थिति कई पड़ोसी देशों और अन्य देशों की तुलना में बेहतर है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में मंत्रियों को आत्मविश्वास के साथ जनता को सही जानकारी देनी चाहिए और किसी भी तरह की अफवाहों को तुरंत खारिज करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक रैली को संबोधित करते हुए भी लोगों से घबराने की बजाय संयम रखने और केवल सत्यापित जानकारी पर भरोसा करने की अपील की थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में एलपीजी सिलेंडरों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। खासतौर पर व्यावसायिक एलपीजी की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर भी पड़ रहा है। सरकार का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है।


इस बीच ऊर्जा आपूर्ति के मोर्चे पर भारत के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर भारत और ईरान के बीच उच्चस्तरीय बातचीत हुई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से चर्चा की, जिसके बाद ईरान ने भारत के लिए इस समुद्री मार्ग से जहाजों के आवागमन की अनुमति देने पर सहमति जताई है।


सूत्रों के अनुसार, भारत के दो टैंकर ‘पुष्पक’ और ‘परिमल’ इस जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत के ऊर्जा आयात के लिए महत्वपूर्ण राहत साबित हो सकता है।


सरकार का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां लगातार समन्वय के साथ काम कर रही हैं और जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page