top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

गवर्नेंस को सही दिशा में रखने में विपक्ष की भी उतनी ही जिम्मेदारी: तमेश गौड़ा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
8 मार्च
2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Group of people at a BJP event commemorating International Women's Day

भारतार्थ खबर बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु (बेट्टरायनपुरा)। भारतीय जनता पार्टी के राज्य सचिव एच.सी. तमेश गौड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में सुशासन (गवर्नेंस) को बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल सत्तारूढ़ दल की ही नहीं बल्कि विपक्ष की भी उतनी ही होती है। यदि सरकार की नीतियां गलत दिशा में जाती हैं तो विपक्ष का कर्तव्य है कि वह मजबूती से आवाज उठाए और जनसंघर्षों के माध्यम से शासन को सही दिशा में लाने का प्रयास करे।


वे बेट्टरायनपुरा भाजपा नगर मंडल द्वारा निर्वाचन क्षेत्र के एक निजी होटल में आयोजित पार्टी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष को शासन में होने वाली गलतियों पर चुप नहीं बैठना चाहिए, बल्कि जनता के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


तमेश गौड़ा ने कहा कि बेट्टरायनपुरा विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने सत्तारूढ़ दल की नाकामियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है और विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इससे जनता के मुद्दों को मजबूती मिली है और वे इस भूमिका से संतुष्ट हैं।


  • Group honoring two garlanded portraits with rose petals

उन्होंने आगामी जीबीए चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी का पहला लक्ष्य क्षेत्र के सभी 14 वार्डों में भाजपा को विजयी बनाना है, जिससे बेट्टरायनपुरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके। इसके लिए पार्टी की ओर से कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।


तमेश गौड़ा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या सहित कई ज्वलंत मुद्दे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक वार्ड में प्रमुख समस्याओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 16 मार्च को भाजपा प्रतिनिधिमंडल जीबीए कमिश्नर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा और समस्याओं के समाधान की मांग करेगा।


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मैं मोदी हूँ, मैं भाजपा हूँ’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 50 घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएगा। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, राज्य सरकार की नाकामियों तथा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तमेश गौड़ा ने कहा कि बेट्टरायनपुरा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की लापरवाही पार्टी की हार का कारण नहीं बननी चाहिए और सभी को संगठन के प्रति समर्पण भाव से काम करना चाहिए।


इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें बेंगलूरु उत्तर जिला भाजपा अध्यक्ष एस. हरीश, राज्य सचिव विनय बिदारी, शरणु तारिकेरी, कानून प्रकोष्ठ के संयोजक वसंतकुमार, बटारायनपुरा नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष कृष्णमूर्ति, ग्राम मंडल अध्यक्ष हनुमंथा गौड़ा, बेंगलूरु संभागीय प्रभारी एस.एन. राजन्ना, सह-प्रभारी किरण बाबू, वरिष्ठ नेता पी.के. राजगोपाल, अग्रहारा नरसिंहमूर्ति, युवा मोर्चा के राज्य सचिव दीपक कुमार, नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष लोहित गौड़ा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मुनिस्वामी वोडेयार (आनंद मास्टर), मनोहर, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्णिमा, नगर मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर रेड्डी, डॉ. योगीश, महासचिव उमेश ई., संतोष रेड्डी, श्रीनाथ, सुब्बू, मधुसूदन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को उठाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page