top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

गौसेवा के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: मारुति मेडिकल्स के महेंद्र मुणोत ने दिए ₹2 लाख

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
18 मार्च
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। उत्तरहल्ली स्थित ओमकार पहाड़ी पर संचालित ओंकारआश्रम के अंतर्गत चल रहे श्री ओम्कारेश्वर गौ सेवा प्रतिष्ठान को गौसेवा के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ है। मारुति मेडिकल्स के संचालक महेंद्र मुणोत ने प्रतिष्ठान को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया।


यह चेक प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि बजरंग लाल चौधरी एवं दिनेश राजपुरोहित को औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुणोत के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


चेक प्रदान करते हुए महेंद्र मुणोत ने कहा कि गायों की सेवा करना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि गौसेवा के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव भी विकसित होता है। उन्होंने सभी सक्षम लोगों से इस प्रकार के कार्यों में आगे आने की अपील की।


प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों बजरंग लाल चौधरी और दिनेश राजपुरोहित ने मुणोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग राशि से गौशाला में रह रही गायों के चारे, उपचार और देखभाल में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान निरंतर गौसेवा और संरक्षण के कार्यों में जुटा हुआ है और समाज के सहयोग से इन कार्यों को और गति मिल रही है।


इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने गौसेवा के इस प्रयास को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक और अनुकरणीय बताया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page