कर्नाटक में ममता चौधरी ने रचा इतिहास, पीयू परीक्षा में हासिल किए 100 प्रतिशत अंक
- धन्ना राम चौधरी

- 1 अप्रैल
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बेंगलूरु। कर्नाटक सरकार के प्री-विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में माउंट कार्मेल पीयू कॉलेज की छात्रा ममता चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 31 मार्च 2026 को घोषित परिणामों में ममता की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शैक्षणिक क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
पंजीकरण संख्या 25P1344 के साथ परीक्षा में शामिल हुई ममता चौधरी ने SEBA संयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी विषयों में पूर्ण अंक हासिल किए। यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम मानी जा रही है।
ममता की माता भावना चौधरी और पिता नरेश चौधरी ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ममता ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रही। परिवार ने उसकी सफलता को ईश्वर की कृपा और निरंतर परिश्रम का फल बताया।
शिक्षकों ने भी ममता की सराहना करते हुए उसे एक प्रेरणास्रोत बताया है। उनका कहना है कि ममता की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
ममता चौधरी की इस ऐतिहासिक सफलता पर परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
_edited.jpg)



टिप्पणियां