top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

कर्नाटक में औद्योगिक विकास को नई गति देने पर मंथन, एफकेसीसीआई प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री एम.बी. पाटिल से की मुलाकात

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Mar 28
  • 1 min read

Updated: Apr 18

FKCCI delegation meets Minister M.B. Patil

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। कर्नाटक में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफकेसीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए राज्य के समग्र औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर दिया गया।


बैठक में बेंगलूरु के एफकेसीसीआई निदेशक,अंतरराज्यीय चैंबर समन्वय समिति चेयरमैन पहाड़ सिंह राजपुरोहित, आईटी एवं बीटी कमेटी के निदेशक किरण हसन तथा राज्य कांग्रेस नेता प्रसाद गौड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत की वर्तमान चुनौतियों, निवेश संभावनाओं और नीति सुधारों को लेकर मंत्री के समक्ष अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर चर्चा के दौरान औद्योगिक बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, स्टार्टअप्स और आईटी-बीटी सेक्टर को प्रोत्साहन, तथा छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से उद्योगों के लिए सरल नीतियां, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की मांग रखी।


मंत्री एम. बी. पाटिल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और निवेश को आकर्षित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में बनाए रखने के लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। बैठक को सकारात्मक और सार्थक बताते हुए एफकेसीसीआई प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि इस संवाद से कर्नाटक में उद्योग और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page