top of page
भारतार्थ-logo

कन्या गुरुकुल संस्थान में शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू 22 मार्च को, महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 18 मार्च
  • 2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 20 मार्च

  • Kanya Gurukul teacher walk-in interview flyer, March 22

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नया चेण्डा/पाली। श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता कन्या गुरुकुल संस्थान (आवासीय बालिका विद्यालय एवं महाविद्यालय) द्वारा विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह साक्षात्कार 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।


संस्थान में स्कूल स्तर (हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम) के लिए पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) तथा प्राइमरी टीचर (लेवल-2) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पीजीटी के अंतर्गत भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, कृषि विज्ञान, लेखा, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिंदी साहित्य एवं अंग्रेजी साहित्य जैसे विषय शामिल हैं। वहीं टीजीटी और प्राइमरी स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत विषयों के लिए शिक्षकों की आवश्यकता है।


इसके अलावा संस्थान में केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षक, पीटीआई (बी.पी.एड/एम.पी.एड), हॉस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, एलडीसी तथा गेटमैन (गार्ड) पदों पर भी भर्ती की जाएगी। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं अनुभवी अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।


इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा निर्धारित ईमेल आईडी kanyagurukulchenda@gmail.com पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7976013496, 9370022661 एवं 9829891008 पर संपर्क कर सकते हैं।


संस्थान का पता नया चेण्डा, वाया वायद-जेतपुर (जालोर रोड), तहसील रोहट, जिला पाली (राजस्थान) बताया गया है। प्रबंधन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों के लिए भोजन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी, हालांकि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। यह भर्ती पूर्णतः अस्थायी प्रकृति की बताई गई है।


संस्थान द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य एवं समर्पित शिक्षकों की नियुक्ति कर छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को और सुदृढ़ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page