top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

एलपीजी दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत, जानिए आपके शहर में गैस सिलेंडर भरवाने में कितने रुपये करने होंगे खर्च

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
23 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। वैश्विक स्तर पर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच जहां कई देशों में ईंधन संकट और कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है, वहीं भारत में आम उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत भरी खबर है। गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई के दबाव से कुछ राहत मिली है।


देश के प्रमुख महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें यथावत बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर स्थिर है, जबकि 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2,078.50 रुपये चुकाने होंगे। आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,031 रुपये में उपलब्ध है। दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 928.50 रुपये तथा कमर्शियल सिलेंडर 2,246.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 939 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,208.50 रुपये पर बना हुआ है। अन्य शहरों की बात करें तो पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,002.50 रुपये है, जो प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 2,353.50 रुपये में मिल रहा है। नोएडा में घरेलू सिलेंडर 910.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,078.50 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 950.50 रुपये तथा कमर्शियल सिलेंडर 2,201 रुपये पर उपलब्ध है। जयपुर में घरेलू गैस 916.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,106 रुपये में मिल रहा है, जबकि गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर 921.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,096 रुपये पर स्थिर है।


इस बीच सरकार के प्रयासों से कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। वर्तमान में लगभग 70 प्रतिशत तक सप्लाई बहाल हो चुकी है। डिलीवरी सिस्टम में भी तेजी आई है, जहां करीब 94 प्रतिशत सिलेंडर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, हाल के दिनों में मांग में भी तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार को करीब 45 लाख बुकिंग के मुकाबले 51 लाख से अधिक घरेलू सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए। अप्रैल माह में लगभग 1,31,000 टन कमर्शियल एलपीजी की बिक्री दर्ज की गई है, जबकि छोटे 5 किलोग्राम वाले सिलेंडरों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। 23 मार्च से अब तक 20 लाख से अधिक छोटे सिलेंडर बिक चुके हैं। कुल मिलाकर, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के दबाव के बावजूद भारत में एलपीजी की कीमतों का स्थिर रहना और सप्लाई व्यवस्था का सुधरना आम उपभोक्ताओं के लिए राहत और भरोसे का संकेत माना जा रहा है।


lpg, gas, cooking, lpg price, gas cylinder, cylinder price, how to check lpg price in my city, current lpg gas cylinder price today, latest lpg cylinder rate updates


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page