top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

अमित शाह की मैराथन बैठक, 27 अप्रैल तक कोलकाता में डेरा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
22 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

कोलकाता। कोलकाता में मंगलवार रात गृह मंत्री अमित शाह ने दूसरे चरण के चुनाव प्रभारी और प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ चार घंटे से अधिक चली महत्वपूर्ण बैठक की, जो बंगाल के पांचों संभागों की अंतिम समीक्षा साबित हुई। भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए कमर कस चुकी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर शाह तक लगातार रैलियां और बैठकें कर रहे हैं। शाह 27 अप्रैल तक कोलकाता में रहकर जमीनी तैयारियों का जायजा लेंगे, जब तक दोनों चरणों की वोटिंग पूरी न हो जाए।

तैयारियों पर नजर, कमियों का मूल्यांकन

पहले चरण की वोटिंग कल 23 अप्रैल 2026 को 16 जिलों की 152 सीटों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी, जिसमें उत्तर बंगाल के 8, दक्षिण बंगाल के 3 और जंगलमहल के 5 जिले शामिल हैं। शाह लगातार रैलियों के साथ नेताओं-कार्यकर्ताओं से बैठकें कर पार्टी की मजबूतियां और कमजोरियां परख रहे हैं, ताकि भाजपा 294 सीटों में बहुमत के 148 का आंकड़ा पार कर सके। दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को 142 सीटों पर होगा, नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे।

कुल्टी रैली में टीएमसी पर तीखा प्रहार

पश्चिम बर्धमान के कुल्टी में मंगलवार को शाह ने विशाल चुनावी सभा में तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था और घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त किया जाएगा, यूसीसी लागू होगा जिससे चार शादियों पर बैन लगेगा, और सिंडिकेट-माफिया राज का अंत कर बड़े अपराधियों को जेल भेजा जाएगा। शाह ने ममता सरकार को घेरते हुए कुल्टी को लौह अयस्क का पुराना केंद्र बताते हुए कहा कि टीएमसी ने इसे तबाह कर दिया।

रोजगार के बड़े वादे, युवाओं को लुभावा

शाह ने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आई तो योग्यता आधार पर हर साल एक लाख नौकरियां दी जाएंगी, कुल्टी जैसे क्षेत्रों में अवैध खनन रोका जाएगा, स्पंज आयरन से प्रदूषण खत्म कर स्थानीय युवाओं को रोजगार सुनिश्चित होगा। यह घोषणा बंगाल की जनता के लिए सुनहरा अवसर बताते हुए युवाओं को आकर्षित करने वाली है, जो टीएमसी राज में बेरोजगारी से त्रस्त हैं। भाजपा का 'भरोसा पत्र' भी महिलाओं-युवाओं के लिए नकद योजनाओं से सजा है।


amit shah, kolkata, politics, bjp news, west bengal, political news, amit shah kolkata visit 2026, latest bjp updates west bengal, amit shah marathon meeting details


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page