top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु में विनायक थाली और भजन संध्या का आयोज

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
23 सित॰
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 22 सितंबर 2026। श्री मातेश्वरी भक्त मंडल ट्रस्ट रजि. बेंगलुरु की ओर से अखंड ज्योत, पाट स्थापना एवं तस्वीर स्थापना कार्यक्रम के संपन्न होने के उपलक्ष्य में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को श्री विनायकजी थाली, महाप्रसादी एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है।


आयोजन के अनुसार महाप्रसादी शाम 6:15 बजे से तथा भजन संध्या शाम 7:30 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था के साथ भक्ति संगीत एवं भजनों की प्रस्तुति होगी।


आयोजकों के अनुसार यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामूहिक भक्ति का अवसर है। कार्यक्रम में स्वामी श्री पुष्करदासजी महाराज की उपस्थिति रहेगी। वे श्री मातेश्वरी भक्त मंडल ट्रस्ट के संस्थापक हैं।


भजन संध्या में महादेव भजन मंडली बेंगलुरु सहित श्रवणजी माली, चूनारामजी भायल और राजुरामजी सीखी का सहयोग रहेगा। आयोजन की व्यवस्थाओं में कैलाशजी पंवार तथा माजीसा साउंड बेंगलुरु का भी सहयोग रहेगा।


कार्यक्रम का आयोजन श्री मातेश्वरी भक्त मंडल ट्रस्ट रजि. बेंगलुरु के श्री कृष्णा गौ सेवा आश्रम गौशाला परिसर में किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page