top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

21अक्टूबर /2026 /बुधवार

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव में राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में सांसद की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मां भगवती की चुनड़ी ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

ISRO को बम से उड़ाने की धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
3 जुल॰
2 मिनट पठन

न्यू BEL रोड स्थित ISRO सेंटर खाली कराया गया, बम निरोधक दस्ते का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 3 जुलाई, 2026 देश की सबसे प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी ISRO को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बेंगलुरु में सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के न्यू BEL रोड स्थित केंद्र को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे परिसर को तत्काल खाली कराया गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।


सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह ISRO कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर बम धमकी का संदेश मिला था। ईमेल में परिसर को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने बिना देर किए पूरे कैंपस को खाली करवा दिया। कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और परिसर की हर मंजिल, लैब और तकनीकी सेक्शन की बारीकी से जांच शुरू की गई।


कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। शुरुआती जांच में इस ईमेल को फर्जी यानी Hoax माना जा रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही। साइबर क्राइम टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में कर्नाटक हाई कोर्ट, कई निजी स्कूलों और अन्य संस्थानों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से निशांत त्यागी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर कई संस्थानों को फर्जी बम धमकी भेजने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार से गुजर रहा था।


बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि ISRO जैसे संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए किसी भी धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और साइबर विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत को ट्रेस करने में जुटे हैं।


इस घटना ने एक बार फिर देशभर में संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और साइबर धमकियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page