top of page
भारतार्थ-logo

33 उपवास की तपस्या, पूजा नाहर का हुआ अभिनंदन

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 28 अग॰
  • 1 मिनट पठन
गुरु पूर्णिमा पद्म चातुर्मास 2026 के मंच पर समूह, बीच में पीली साड़ी में महिला प्रमाणपत्र थामे, पीछे बैनर और सम्मानपूर्ण माहौल

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 28 अगस्त 2026। अलसूर स्थित सुब्रह्मण्यम स्वामी कल्याण मंडप में शुक्रवार को श्रीमती पूजा नाहर की 33 उपवास की दीर्घ तपस्या के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तपस्या महोत्सव का आयोजन आत्मकल्याण, आत्मशुद्धि एवं कर्मनिर्जरा की भावना के साथ किया गया।

श्रीमती पूजा नाहर ने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण भाव रखते हुए 33 उपवास की दीर्घ तपस्या आराधित की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने तपस्विनी की तपस्या के प्रति अनुमोदना व्यक्त की और उनके आत्मिक कल्याण की मंगलकामना की।


कार्यक्रम में आचार्य भगवंत एवं साधु-साध्वियों के पावन सान्निध्य में प्रवचन एवं प्रत्याख्यान का आयोजन रखा गया। धार्मिक विधि-विधान के बाद मंगलगीत प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा।


परिवार की ओर से सभी साधर्मिक बंधुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर तपस्विनी की तपस्या की अनुमोदना करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर तपस्या के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


समाचार प्रेषक: किशोर जैन दफतरी


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page