top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

100 गांवों के विकास को ₹225 करोड़ की सौगात

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
30 अग॰
2 मिनट पठन
बालाघाट में विकास और विश्वास का नारा, ग्रामीणों से नमस्ते करते नेता का राजनीतिक पोस्टर; सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य योजनाएं

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com संवाददाता: अशोक कुमार सिंह बालाघाट, 29 अगस्त 2026। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम बोंदारी पहुंचकर जनजातीय परिवारों से संवाद किया। इस दौरान जिले के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए करीब ₹225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ पशुपालन को बढ़ावा दिया जाए। आवास, पोषण, चिकित्सा और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं का लाभ पात्र परिवारों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।


बैगा समाज के विकास पर जोर


मुख्यमंत्री ने बैगा समाज के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही पारंपरिक कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।


सड़क, बिजली और रोजगार पर फोकस


प्रस्तावित विकास कार्यों के तहत सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की बात कही गई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की इस पहल को बालाघाट में सुरक्षित वातावरण के साथ विकास की गति तेज करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page