top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


PM मोदी का बड़ा संदेश: विदेश घूमने, विदेश में शादी और जरूरत न हो तो सोना खरीदने से बचें
भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 2 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, वहां देश में बने उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अनावश्यक विदेशी यात्राओं, विदेश में शादी समारोह आयोजित करने और जरूरत न होने पर सोना खरीदने से बचने का आग्रह किया।

Ashok kumar Singh
2 दिन पहले2 मिनट पठन


जल विवादों पर कर्नाटक की कानूनी तैयारी तेज
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री एन. चालुवारायास्वामी ने राज्य से जुड़े प्रमुख अंतरराज्यीय नदी जल विवादों और महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं पर कानूनी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक में कावेरी नदी जल विवाद, मेकेदातु परियोजना तथा अपर कृष्णा परियोजना (यूकेपी) से जुड़े कानूनी और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राज्य सरकार के वरिष्

धन्नाराम चौधरी
3 दिन पहले2 मिनट पठन


BRICS से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, VVIP रिहर्सल से बदले मार्ग
भारतार्थ खबर अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। आगामी BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में VVIP मोटरकेड की फुल-स्केल रिहर्सल के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुरक्षा तैयारियों के तहत कुछ स्थानों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ आवश्यकता के अनुसार यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया।
रिहर्सल को देखते हुए नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात

Ashok kumar Singh
3 दिन पहले2 मिनट पठन


एक देश, एक समय: मार्च 2027 से IST होगा आधिकारिक मानक
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026। भारत में समय को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग ने Legal Metrology (Indian Standard Time) Rules, 2026 को 27 अगस्त 2026 को अधिसूचित कर दिया है। नए नियमों के तहत इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) को देशभर में कानूनी, प्रशासनिक, वाणिज्यिक और अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए सामान्य समय-संदर्भ बनाया जाएगा।

धन्नाराम चौधरी
4 दिन पहले4 मिनट पठन


नेपाल-तिब्बत में जलप्रलय, 750 से अधिक मौतें
भारतार्थ खबर, अशोक कुमार सिंह, Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 30 अगस्त 2026। नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है। हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर से जुड़ी घटना के बाद अचानक आई बाढ़ और मलबे के तेज बहाव से बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों के अनुसार नेपाल और तिब्बत में मृतकों की संख्या 750 से अधिक हो गई है, जबकि 3,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Ashok kumar Singh
5 दिन पहले2 मिनट पठन


बाढ़ के सैलाब में इंसान के पास पहुंचा हाथी, वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 28 अगस्त 2026
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से चर्चा में है, जिसमें तेज बहाव वाले बाढ़ के पानी के बीच एक हाथी एक व्यक्ति के बेहद करीब पहुंचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में व्यक्ति पानी के तेज बहाव के बीच संघर्ष करता नजर आता है, जबकि हाथी उसके पास पहुंचकर उसे सहारा देता हुआ दिखाई देता है।
वीडियो में बाढ़ का पानी बेहद तेज नजर आ रहा है। इसी दौरान हाथी व्यक्ति की ओर बढ़ता है और वह व्यक्ति हाथी को पकड़न

Ashok kumar Singh
6 दिन पहले2 मिनट पठन


रक्षाबंधन पर स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बांधी राखी
भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 28 अगस्त 2026
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री आवास में स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्राओं के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके साथ खुशियों के पल साझा किए।
रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचीं। छात्राओं ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने भी बच्चों के साथ सहज अंदाज में संवाद कि

Ashok kumar Singh
28 अग॰1 मिनट पठन


मेट्रो के पास बनेंगे हाईराइज, FAR 500 तक
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026। जमीन की सीमित उपलब्धता और तेजी से बढ़ती आबादी के बीच दिल्ली के शहरी विकास का स्वरूप बदलने की तैयारी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के नए मास्टर प्लान-2047 में सार्वजनिक परिवहन के आसपास घने और मिश्रित उपयोग वाले विकास को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत मेट्रो कॉरिडोर के आसपास बड़े पैमाने पर आवासीय, व्यावसायिक और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास किया जा सकेगा।
DDA के अनुसार, दिल्ली की आबादी वर्तमान में करीब

धन्नाराम चौधरी
28 अग॰2 मिनट पठन


IIT दिल्ली छात्र की मौत, अज्ञात पर केस
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली में 31 वर्षीय छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई छात्र की मौत के बाद परिसर में लगातार दो दिन हुए प्रदर्शन के बीच हुई है।
पुलिस के अनुसार, घटना 22 अगस्त को हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश कुमार लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से नीचे गिर गए थे।

धन्नाराम चौधरी
27 अग॰2 मिनट पठन


जापान में पीयूष गोयल का बड़ा संकेत, आसान होंगे BIS नियम
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com टोक्यो, 26 अगस्त 2026। भारत में सेमीकंडक्टर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) क्षेत्र में निवेश और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार नियामकीय प्रक्रियाओं को और सरल बनाने पर काम कर रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जापान दौरे के दौरान सेमीकंडक्टर और एआई क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में कारोबार सुगमता और निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने पर जोर दिया। भारत सरकार के अनुसार, जापान भारत के सेमीकंडक्टर, एआई, उन्नत

धन्नाराम चौधरी
27 अग॰3 मिनट पठन


मोदी कैबिनेट में फेरबदल की आहट, 12 पद खाली; दावेदारों की लंबी सूची
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी की नई केंद्रीय टीम के गठन के बाद अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कैबिनेट फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावित बदलाव को आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव के राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

धन्नाराम चौधरी
27 अग॰3 मिनट पठन


प्रदर्शन से पहले 10 सवालों पर पुलिस की नजर
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026। जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी खुफिया व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बड़े प्रदर्शनों को लेकर रणनीति में बदलाव करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की स्पेशल ब्रांच को अब किसी बड़े या प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कम से कम 10 महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने और उनका विस्तृत विश्लेषण करने के निर्देश दिए गए हैं।

धन्नाराम चौधरी
26 अग॰3 मिनट पठन


वंदे मातरम् पर भाजपा अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला
भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com नई दिल्ली। 24 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को विपक्षी दलों पर समाज को बांटने वाली सोच के साथ काम करने और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का कथित रूप से अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसी सोच का जवाब देगी और समय के साथ विरोधियों की सोच बदलने में भारत की मिट्टी की ताकत निर्णायक साबित होगी।
नितिन नवीन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आय

धन्नाराम चौधरी
24 अग॰2 मिनट पठन
bottom of page