top of page
_edited.jpg)
भारतार्थ – भारतीय राजनीति गहन विचार पर विशेष


16,720 करोड़ की मंजूरी, किसानों को बड़ी राहत
भोपाल। डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण को नई गति देने वाले कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने कृषि, शिक्षा, सिंचाई, वन, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुधार से जुड़ी योजनाओं के लिए कुल 16,720 करोड़ रुपये की बड़ी राशि को मंजूरी दी है।

धन्ना राम चौधरी
7 अप्रैल2 मिनट पठन


पटना के मरीन ड्राइव पर 3 माह में 1 लाख पेड़
पटना। बिहार में विकास और पर्यावरण संतुलन को साथ लेकर चलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राजधानी पटना के मरीन ड्राइव क्षेत्र में आगामी तीन महीनों के भीतर एक लाख पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में जहां-जहां विकास कार्यों के दौरान पेड़ों की कटाई होती है, वहां उससे अधिक संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा रहा है।

धन्ना राम चौधरी
5 अप्रैल2 मिनट पठन


अंडमान-निकोबार में समुद्री सुरक्षा को नई ताकत: भारतीय तटरक्षक बल ने ओपीआरसी लेवल-I और एचएनएस प्रशिक्षण का पहला पाठ्यक्रम आयोजित किया
अंडमान-निकोबार। समुद्री पर्यावरण संरक्षण और तेल प्रदूषण से निपटने की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहली बार ओपीआरसी लेवल-I और एचएनएस (खतरनाक और हानिकारक पदार्थ) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह प्रशिक्षण 9 मार्च से 14 मार्च तक श्री विजयापुरम स्थित प्रदूषण प्रतिक्रिया टीम सुविधा केंद्र में आयोजित किया गया।

धन्ना राम चौधरी
22 मार्च2 मिनट पठन
bottom of page