top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

इस साइट पर खोजें

1897किसी भी खाली खोज के साथ परिणाम मिले

  • भक्ति और सेवा का संगम: बंडे महाकाली उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महेंद्र मुणोत ने वितरित की शिक्षण सामग्री

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) बेंगलुरु। सातवें स्टार श्री विनायक गेलेयारा बलेगा, के पी अग्रहारा के तत्वावधान में बंडे महाकाली उत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर देवी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल और भक्ति भाव का वातावरण देखने को मिला। उत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी मां की आराधना की। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महेंद्र मुणोत ने देवी मां के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर समाज सेवा का संदेश भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ना समय की आवश्यकता है। शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और ऐसे प्रयास समाज को सशक्त बनाते हैं। आयोजकों द्वारा महेंद्र मुणोत का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा। अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन हुआ। आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

  • भारतीय जैन संघटन शिवमोग्गा चैप्टर का सराहनीय प्रयास

    भारतार्थ, बेंगलूरु संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) शिवमोग्गा, कर्नाटका। महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारतीय जैन संघटन (बीजेएस) शिवमोग्गा चैप्टर एवं बीजेएस लेडीज़ विंग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ भवन, शिवमोग्गा में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति सजगता का परिचय दिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रक्षा राव, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट एवं मेडिकल डायरेक्टर, उषा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, जोखिम कारकों, नियमित जांच (स्क्रीनिंग) तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसे समय पर जांच और उचित जागरूकता के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। डॉ. राव ने कहा कि “आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता नहीं देतीं, जबकि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण से इस बीमारी से बचाव संभव है।” उन्होंने महिलाओं को समय-समय पर पैप स्मीयर टेस्ट एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। सत्र के दौरान उपस्थित महिलाओं ने खुलकर प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. राव ने सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाकर समय पर जांच और उपचार के प्रति प्रेरित करना था, जिसमें आयोजकों को उल्लेखनीय सफलता मिली। इस अवसर पर बीजेएस लेडीज़ विंग की सचिव श्रीमती विजया केवलचंद, कमेटी सदस्य श्रीमती बबली नितेश, श्रीमती कविता कवाड, श्रीमती आशा बाफना एवं श्रीमती कविता बोहरा उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल देते हुए भविष्य में भी निरंतर ऐसे आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता डॉ. रक्षा राव का सम्मान किया गया तथा सभी उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार प्रकट किया गया। तत्पश्चात हाई टी की व्यवस्था की गई। भारतीय जैन संघटन शिवमोग्गा चैप्टर एवं बीजेएस लेडीज़ विंग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ। प्रेषक: शांतिलाल एच. साकरिया, शिवमोग्गा।

  • बेंगलूरु में सांवलाराम देवासी का अभिनंदन, प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ ने किया भव्य स्वागत

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु। बेंगलूरु के शांतिनगर स्थित लूनावत जैन स्थानक भवन में प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सांवलाराम देवासी (पूर्व चैयरमैन, भीनमाल नगरपालिका एवं भाजपा अजमेर जिले के संगठन प्रभारी) के बैंगलोर आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भावेश देवासी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रवासी समाज को अपने मूल प्रदेश की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहना चाहिए। समारोह में पूर्व चैयरमैन देवासी के साथ प्रवासी राजस्थानी कर्नाटका संघ के महामंत्री डॉ. जवरीलाल लूनावत एवं दानाराम देवासी का भी सम्मान किया गया। देवासी समाज के अध्यक्ष शिवराम, पूर्व अध्यक्ष गोपालराम, अर्जुनराम, रामाराम, विक्रमसिंह, कुलदीपसिंह, धनाराम, गोमजी एवं जगाराम सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को साफा व शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। अपने संबोधन में सांवलाराम देवासी ने राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने आगामी पंचायत राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में प्रवासी बंधुओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विशेष रूप से ओबीसी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने हेतु संगठन स्तर पर निरंतर प्रयास जारी रहने की बात कही और इच्छुक प्रवासी बंधुओं से चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। संघ के महामंत्री डॉ. जवरीलाल लूनावत ने होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए देवासी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने चैयरमैन कार्यकाल में देवासी ने सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी तथा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाकर पार्टी को सशक्त किया है। कार्यक्रम के अंत में संयोजक भावेश देवासी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी समाजजन उपस्थित रहे और आपसी एकता व संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

  • राजाजीनगर में ‘नूडी सडागरा’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी संध्या

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु। राजाजीनगर स्थित श्री जगदगुरू रेणुकाचार्य महिला महाविद्यालय के कन्नडा संघ विभाग द्वारा ‘नूडी सडागरा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भाषा, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन को समर्पित इस आयोजन में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एम. वेंकटेश एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक के. सुचिंद्र प्रसाद, समाजसेवी महेंद्र मुणोत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता एस. वी. वीर भद्रेया ने की। मुख्य अतिथि सुचिंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कन्नड़ भाषा की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृभाषा का संरक्षण और संवर्धन विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने छात्राओं को साहित्य, रंगमंच और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी महेंद्र मुणोत ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा काव्य पाठ, नृत्य, नाट्य प्रस्तुति एवं गीत-संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। संपूर्ण परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रेमा सिद्धराजू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘नूडी सडागरा’ जैसे आयोजन छात्राओं को अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल भाषा प्रेम का उत्सव बना, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को भी नई दिशा प्रदान कर गया।

  • तांत्रिक क्रिकेट लीग 2026 में दिखा युवाओं का जोश, खेल भावना का दिया संदेश

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) बेंगलूरु। अंबेडकर महाविद्यालय नागर्भावी द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता “तांत्रिक क्रिकेट लीग 2026” का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 से अधिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जोश और दर्शकों में रोमांच का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी महेंद्र मुणोत रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत या हार महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि खेल की भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अधिक मायने रखती है। उन्होंने कहा कि जब खेल में सच्चा मुकाबला होता है, तो खेलने वाले को भी आनंद मिलता है और देखने वाले को भी रोमांच का अनुभव होता है। मुणोत ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में महाविद्यालय के आयोजकों ने मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और विद्यार्थियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

  • कन्नड़ साहित्य-संस्कृति सम्मेलन में गौसेवा का संदेश, महेंद्र मुणोत व हनुमान माली सम्मानित

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) बेंगलूरु/डबासपेट। श्री वनाक्कल मल्लेश्वर मठ द्वारा आयोजित कन्नड़ साहित्य-संस्कृति सम्मेलन कार्यक्रम श्रद्धा, परंपरा और सामाजिक सरोकारों के संगम के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गौ प्रेमी महेंद्र मुणोत एवं शिव गौ सेवा भक्त मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के हनुमान माली को समाज सेवा एवं गौ संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मठ प्रमुख श्री बसवा रामानंद महा स्वामी एवं नेलमंगला बसवा देवर मठ के प्रमुख सिद्धालिंगेश्वर महा स्वामी ने शाल, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सम्मेलन में कन्नड़ साहित्य, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में संतों ने कहा कि साहित्य और संस्कृति समाज की आत्मा हैं, जिनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकती हैं। इस अवसर पर शिव गौ सेवा भक्त मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मठ द्वारा संचालित गौशाला की सेवा हेतु ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की सहयोग राशि का चेक भेंट किया गया। इस योगदान की सराहना करते हुए मठ प्रमुखों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना है और ऐसे प्रयास समाज में करुणा, सेवा और धर्म की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साहित्य प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन आशीर्वचन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • आँजणा समाज युवा महासभा की बड़ी संगठनात्मक घोषणा, 7 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

    भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) नई दिल्ली। आँजणा समाज युवा महासभा (अखिल भारतीय आँजणा समाज युवा महासंगठन) द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां दिनांक 01 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जारी संगठनात्मक आदेश के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन लाल आँजणा के निर्देश पर सात राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को मजबूत आधार प्रदान करना तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित में रचनात्मक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना है। इन राज्यों में हुई नियुक्तियां घोषणा के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है— श्री दिनेश चौधरी – दिल्ली श्री पोमाराम चौधरी (राजपुरा) – महाराष्ट्र श्री हीरालाल चौधरी – उत्तराखंड श्री प्रवीण चौधरी – हिमाचल प्रदेश श्री गणेश चौधरी – पंजाब श्री पुनमाराम चौधरी – हरियाणा श्री सरदार पटेल – कर्नाटक संगठन ने स्पष्ट किया कि सभी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में संगठनात्मक विस्तार, युवा सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सोहन लाल आँजणा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं संगठन मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज की वास्तविक ताकत है और संगठित प्रयासों से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। राष्ट्रीय महामंत्री भैराराम चौधरी ने बताया कि संगठन आने वाले समय में देशभर में सदस्यता अभियान, युवा सम्मेलन एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता एवं समर्पण के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया। संगठन की इस घोषणा से विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने नई दिल्ली में शिकारपुरा तीर्थधाम के गादीपति महंत दयारामजी महाराज का किया सम्मान

    भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) नई दिल्ली। पाली लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी के नई दिल्ली स्थित निवास स्थान पर शिकारपुरा तीर्थधाम के वर्तमान गादीपति पूज्य राजऋषि योगऋषि बाल ब्रह्मचारी महंत श्री श्री दयारामजी महाराज का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ। सांसद चौधरी ने महंत दयारामजी महाराज को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिकारपुरा तीर्थधाम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण और संस्कारों का सशक्त केंद्र है। ऐसे संतों का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने तीर्थधाम द्वारा शिक्षा, संस्कार एवं सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। पूज्य महंत दयारामजी महाराज ने सांसद चौधरी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए राष्ट्रहित एवं लोककल्याण के कार्यों में निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। भेंटवार्ता के दौरान क्षेत्रीय विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, तथा समाज में शिक्षा एवं संस्कारों के प्रसार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने समाजहित में समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने भी संत एवं जनप्रतिनिधि के इस सौहार्दपूर्ण मिलन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र एवं समाज की उन्नति की कामना के साथ हुआ।

  • रोहिचा खुर्द की बेटी उर्मिला पटेल बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, गांव और समाज में खुशी की लहर

    भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) रोहिचा खुर्द। गांव रोहिचा खुर्द के लिए आज का दिन गौरव और हर्ष का अवसर बन गया, जब गांव की होनहार बेटी उर्मिला पटेल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, पटेल समाज और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। उर्मिला पटेल, श्री भीमाराम जी (पुत्र किशनाराम जी करवड़) की सुपुत्री एवं श्री भूराराम जी (पुत्र चिमनाराम जी जड़मल) की पुत्रवधु हैं। सीमित संसाधनों और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अथक परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। सीए जैसी प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण करना आसान नहीं होता, लेकिन उर्मिला ने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और मजबूत इरादों से हर लक्ष्य पाया जा सकता है। परिवारजनों ने बताया कि उर्मिला बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित रही हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए लगातार मेहनत की और हर चुनौती का साहसपूर्वक सामना किया। उनकी सफलता पर पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया, वहीं मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। गांव एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने इसे नारी शक्ति का सशक्त उदाहरण बताते हुए कहा कि जब बेटियां सफलता की ऊंचाइयों को छूती हैं, तो केवल एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा समाज गौरवान्वित होता है।उर्मिला की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह संदेश देगी क—“सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए मेहनत सच्ची और इरादे मजबूत हों।” पटेल समाज एवं ग्रामीणों ने उर्मिला पटेल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जीवन में और भी ऊंचाइयों को स्पर्श करें तथा समाज को नई दिशा देने का कार्य करें। निस्संदेह, रोहिचा खुर्द की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और यह सिद्ध करती है कि बेटियां सच में परिवार ही नहीं, बल्कि समाज की शान होती हैं।

  • लिंबड़ी अजरामर संप्रदाय की साध्वियों का मंगल प्रवेश, आज से विशेष प्रवचन का आयोजन

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) बेंगलूरु। मंजुनाथनगर–शिवनगर स्थित जैन भवन, उत्तम अंकित विला में लिंबड़ी अजरामर संप्रदाय के गच्छाधिपति आचार्य भगवंत प.पू. गुरुदेव श्री भावचंद्रजी स्वामी एवं कोंकण सिंहनी प.पू. गुरुणी श्री रश्मिनाजी म.सा. की सुशिष्याओं का सुखसाता पूर्वक मंगल प्रवेश हुआ। साध्वी श्री भाविताजी म.सा., साध्वी श्री नमनजी म.सा. एवं साध्वी श्री विहांशीजी म.सा. (ठाणा 3) इन दिनों जैन भवन में विराजमान हैं, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा है। श्री सकल जैन संघ, मंजुनाथनगर–शिवनगर के तत्वावधान में सोमवार, 2 मार्च 2026 को प्रातः 9.00 बजे से विशेष प्रवचन का आयोजन किया गया है। प्रवचन स्थल जैन भवन, उत्तम अंकित विला रहेगा। साध्वीवृंद जिनवाणी के माध्यम से धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश प्रदान करेंगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 मार्च को चातुर्मासिक पक्खी के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए विशेष प्रवचन सायं 6:30 बजे जैन भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर सामायिक, दर्शन, वंदन, मांगलिक तथा विहार सेवा का भी लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। संघ अध्यक्ष संघवी उत्तमचंद आच्छा एवं मंत्री राकेश दलाल ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की विनम्र अपील की है। साध्वीवृंद के सान्निध्य में आयोजित यह आध्यात्मिक कार्यक्रम जैन समाज के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है, जिसमें जिनवाणी श्रवण के साथ आत्मचिंतन एवं साधना का लाभ मिलेगा। उपरोक्त जानकारी प्रचार मंत्री अंकित आच्छा ने दी।

  • तरक परिवार का गौरव: नरेन्द्र चौधरी बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, गुटकल में हर्ष का माहौल

    भारतार्थ संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) पारलू। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रहे तरक परिवार ने एक बार फिर सफलता का नया अध्याय रचा है। नरेन्द्र चौधरी, सुपुत्र केवलराम तरक (निवासी पारलू, वर्तमान गुटकल) ने अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है। नरेन्द्र चौधरी की इस सफलता के साथ ही तरक परिवार से यह दूसरी बार है जब किसी सदस्य ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रचा है। उल्लेखनीय है कि परिवार में पहले से ही इंजीनियर, डॉक्टर तथा दो चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यरत हैं, जबकि एक सदस्य राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी में जुटा हुआ है। शिक्षा और पेशेवर उत्कृष्टता की यह निरंतर परंपरा परिवार की मेहनत, अनुशासन और संस्कारों का परिचायक है। परिवारजनों ने बताया कि नरेन्द्र चौधरी ने कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया। चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में गिना जाता है, जिसे उत्तीर्ण करने के लिए वर्षों की मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होती है। ऐसे में उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि तरक परिवार ने शिक्षा के माध्यम से न केवल अपने परिवार का, बल्कि गांव और समाज का भी नाम रोशन किया है। यह सफलता दर्शाती है कि यदि अभिभावकों की लगन और मार्गदर्शन के साथ प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत जुड़ जाए, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। नरेन्द्र चौधरी को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर परिजनों, समाजबंधुओं एवं शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी अपने ज्ञान और सेवाओं से समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे।

  • शिकारपुरा तीर्थधाम से जन-जागरण महाअभियान: होली 2026 पर गुरुवाणी के प्रसार का आह्वान

    भारतार्थ बेंगलूरु संवाददाता, धन्नाराम चौधरी। ( Bhaarataarth.com ) शिकारपुरा तीर्थधाम। होली 2026 के पावन अवसर पर सरल एवं सात्विक जीवन मूल्यों के संदेश के साथ कलबी समाज के धर्मगुरु एवं शिकारपुरा तीर्थधाम के वर्तमान गादीपति महंत श्री श्री 108 श्री दयाराम जी महाराज द्वारा व्यापक जन-जागरण महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पूज्य श्री 1008 श्री राजाराम जी महाराज के जीवन प्रेरक उपदेशों (गुरुवाणी) को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को आध्यात्मिकता के साथ आधुनिकता की ओर अग्रसर करना है। महंत श्री दयाराम जी महाराज ने होली के स्नेह, प्रेम और समरसता के संदेश के साथ समस्त मानव समुदाय को आध्यात्मिक जागृति का आह्वान किया है। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, न्यायिक, मीडिया, युवा और नारी शक्ति सहित सभी वर्गों से इस महामिशन के सहभागी बनने का आग्रह किया है। आध्यात्मिकता के साथ आधुनिकता का संदेश महंत श्री अपने प्रवचनों में स्पष्ट रूप से संदेश दे रहे हैं कि वर्तमान एआई और डिजिटल युग में समाज को संस्कारित मॉडर्न बनना होगा। आध्यात्मिकता को जीवन का आधार बनाते हुए आर्थिक रूप से समर्थ, सामाजिक रूप से संगठित, पारिवारिक रूप से परिपूर्ण तथा आत्मनिर्भर एवं स्वाभिमानी जीवन अपनाने पर उन्होंने विशेष बल दिया। संगठन, राजनीति और न्याय व्यवस्था पर विशेष मार्गदर्शन महाअभियान के अंतर्गत महंत श्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं— 1. सामाजिक संगठन: समाज के कार्यकारी गणनायकों को गुणात्मक एवं संगठित कार्य प्रणाली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है, ताकि समाजिक संरचना सुदृढ़ हो सके। 2. राजनीतिक नेतृत्व : वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने हेतु चाणक्य नीति के सिद्धांतों पर आधारित मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिससे सक्षम, चतुर और सुयोग्य नेतृत्व समाजहित में कार्य कर सके। 3. न्यायिक व्यवस्था: पंच परमेश्वर एवं समाज की न्यायिक व्यवस्था से जुड़े महानुभावों का आव्हान करते हुए महंत श्री ने कहा कि न्याय की सुदृढ़ व्यवस्था समाज की रक्षा का आधार है। उन्होंने समाजहित में निष्पक्ष एवं सशक्त न्याय व्यवस्था स्थापित करने पर बल दिया। नशामुक्ति और संस्कारित शिक्षा पर जोर महंत श्री दयाराम जी महाराज निरंतर प्रवास के माध्यम से बालक-बालिकाओं को सुसंस्कारित शिक्षा, नशामुक्त समाज निर्माण और अहंकारमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे हैं। गुरुवाणी को गीता-ज्ञान स्वरूप बताते हुए उन्होंने प्रत्येक मानव तक इसे पहुंचाने को अपना संकल्प बताया है। समाज से सहभागी बनने का आह्वान कलबी समाज के सज्जनों एवं प्रबुद्ध वर्ग से इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया गया है। समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट होकर आध्यात्मिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया गया। अभियान के समर्थन में गुरुवाणी प्रचारक किशनाराम पटेल ने भी समाज से अपील की है कि वे इस सात्विक प्रयास का हिस्सा बनकर सरल, संयमित और संस्कारित जीवन मूल्यों को अपनाएं। होली के पावन अवसर पर “जय गुरुदेव”, “जय जय श्री कृष्ण” और “जय श्री राजेश्वर भगवान” के जयघोष के साथ यह जन-जागरण महाअभियान निरंतर गति पकड़ रहा है।

bottom of page