top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

हरिद्वार में 108 कुंडीय महायज्ञ और भव्य सम्मान समारोह की तैयारी

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
24 सित॰
1 मिनट पठन
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट का भव्य पोस्टर, 108 कुंडीय महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा; लोग प्रमाणपत्र/पत्र देते हुए।

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) हरिद्वार | 24 सितंबर 2026 हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 108 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोगों को सादर आमंत्रित किया गया।


24 सितंबर 2026 को आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक श्री सुरेश राठौर, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी, प्रधान महदूद श्री प्रमोद पाल, श्री मनोज धनकर तथा प्रधान श्री तेलूराम सहित अनेक गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के साथ जिला हरिद्वार के संत-महात्माओं, नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकार बंधुओं के सम्मान के लिए भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह के माध्यम से संगठन क्षेत्र के विभिन्न वर्गों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का प्रयास करेगा। इसमें छोटे-बड़े नेता, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकार बंधु शामिल होंगे। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस धार्मिक एवं सम्मान समारोह को लेकर गणमान्य लोगों को निमंत्रण देने का सिलसिला जारी है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page