top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

हरित भविष्य की ओर कदम! जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो का पौधारोपण अभियान

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
14 जुल॰
2 मिनट पठन
Five volunteers pose and plant saplings beside a JCI Bangalore Cosmo Team Umang banner at a sunny community tree-planting site.
मानव कर्तव्य दिवस पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, "मिशन मुस्कान" के तहत जागरूकता अभियान

भारतार्थ खबर | संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु (कर्नाटक) | 14 जुलाई, 2026। मानव कर्तव्य दिवस के अवसर पर जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो ने अपने सामाजिक अभियान "मिशन मुस्कान" के तहत मॉडल गवर्नमेंट हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे लगाए तथा उन्हें प्रकृति के संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई, जिसमें विद्यालय परिसर को अधिक हराभरा बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।


इस अवसर पर जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की अध्यक्ष जेसी ललिता बोथरा ने कहा कि मानव कर्तव्य दिवस केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में उपाध्यक्ष (कम्युनिटी डेवलपमेंट) जेसी ममता मेहता, ज़ोन ऑफिसर जेसी मोनिका कुमट, सचिव जेसी रीना गांधी, उपाध्यक्ष (बिजनेस डेवलपमेंट) गौतम बोथरा, जेसी रूपचंद कुमट, जेसी दीपक जैन तथा जेसी टीनु जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों ने भी पौधों की नियमित देखभाल करने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने मानव कर्तव्यों के पालन, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली। "मिशन मुस्कान" के माध्यम से जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज और पर्यावरण में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page