top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

हंपी नगर में नवरात्रि और गणेशोत्सव की धूम, महेंद्र मुणोत ने अन्नदान में की सेवा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
3 दिन पहले
1 मिनट पठन
हंपी नगर में श्री गज कर्ण गेलेयारा बलेगा द्वारा आयोजित नवरात्रि एवं गणेशोत्सव में महेंद्र मुणोत ने भगवान गणपति के दर्शन किए और अन्नदान में सेवा प्रदान की।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,16 अक्टूबर 2026। श्री गज कर्ण गेलेयारा बलेगा, हंपी नगर द्वारा नवरात्रि एवं गणेशोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने भगवान गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा अन्नदान कार्यक्रम में सेवा प्रदान की। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष शरण गौड़ा एवं अन्य सदस्यों ने मुणोत का सम्मान किया।


पर्व-त्योहार संस्कृति से जोड़ने का माध्यम : महेंद्र मुणोत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र मुणोत ने कहा कि भारत पर्वों और त्योहारों का देश है। ये उत्सव हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में पर्व-त्योहार सुखद हवा के झोंके की तरह मन को आनंद और सुकून प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन लोगों को एक साथ आने, आपसी संबंध मजबूत करने और सेवा-भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर देते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने में भी मदद मिलती है।


अन्नदान के माध्यम से सेवा का संदेश

गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित अन्नदान कार्यक्रम में महेंद्र मुणोत ने सेवा प्रदान की। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता और जरूरतमंदों की सेवा के महत्त्व को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के अध्यक्ष शरण गौड़ा एवं अन्य सदस्यों ने महेंद्र मुणोत को सम्मानित किया। नवरात्रि और गणेशोत्सव के इस आयोजन ने भक्ति, सांस्कृतिक परंपराओं और सामुदायिक एकजुटता का संदेश दिया। समाचार प्रेषक उपेन्द्र कुमार बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page