top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

एर्नाकुलम में नवरात्रि की धूम, डांडिया-गरबा की प्रस्तुतियों पर झूम रहे श्रद्धालु

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
3 दिन पहले
1 मिनट पठन
केरल के एर्नाकुलम स्थित गंगोत्री हॉल में श्री रामदेव युवा मंडल के नवरात्रि महोत्सव के दौरान डांडिया-गरबा और पूजा-अर्चना में शामिल श्रद्धालु।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com एर्नाकुलम,16 अक्टूबर 2026। केरल के एर्नाकुलम में श्री रामदेव युवा मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। राजाजी रोड स्थित गंगोत्री हॉल में आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती, डांडिया रास और गरबा के कार्यक्रम हो रहे हैं। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन में श्री रामदेव युवा संघ के सदस्य अपने परिवारों के साथ भाग ले रहे हैं।


डांडिया-गरबा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महोत्सव के दौरान राजेश चौहान और प्रतिमा कलावंत प्रतिदिन डांडिया-गरबा की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। पारंपरिक संगीत और लयबद्ध नृत्य के बीच श्रद्धालु भी उत्साहपूर्वक गरबा और डांडिया रास में शामिल हो रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का संगम देखने को मिल रहा है।


पूजा-अर्चना और आरती में शामिल हो रहे श्रद्धालु

नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जा रहा है। श्री रामदेव युवा संघ के सदस्य सपरिवार पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों को एक साथ आने और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह महोत्सव धार्मिक श्रद्धा के साथ सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक उत्सव की भावना को भी मजबूत कर रहा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ उत्सव का उल्लास बना हुआ है। समाचार प्रेषक रुपेश सोलंकी बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page