top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

06 नवंबर /2026 /शुक्रवार

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

सूरीमंत्र साधना की पूर्णाहुति पर गूंजा गुरुदेव इकतीसा जाप, भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
5 दिन पहले
1 मिनट पठन
बेंगलुरु के बसवनगुडी में सूरीमंत्र साधना की पूर्णाहुति पर आयोजित गुरुदेव इकतीसा जाप में भक्ति गीत प्रस्तुत करते श्रद्धालु।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 2 नवंबर 2026। बेंगलुरु के बसवनगुडी स्थित श्री जिन कुशल सूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री जिनदत्त कुशल सूरी जैन सेवा एवं संगीत मंडल की ओर से सूरीमंत्र साधना की पूर्णाहुति के पावन अवसर पर गुरुदेव इकतीसा जाप का भक्तिमय आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ जाप एवं आराधना में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को आनंदमय बना दिया।


मंडल के अध्यक्ष ललित डाकलिया ने बताया कि खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज के सूरीमंत्र की साधना के अंतर्गत पिछले 20 दिनों से सरस्वती आराधना की जा रही थी। इस धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति रविवार को हुई। इसी उपलक्ष्य में दादा गुरुदेव इकतीसा जाप का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम दिलीप कुमार एवं कुनाल कुमार मरलेचा परिवार के निवास पर संपन्न हुआ। आयोजन में मंडल के सनी रांका, पारस पारख और अर्चित पारख ने सुमधुर भक्ति गीतों एवं इकतीसा पाठ की प्रस्तुति दी। उनकी संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति संगीत और सामूहिक जाप से पूरा वातावरण गुरुभक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो गया।


कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष बहादुर कांकरिया, कोषाध्यक्ष भरत कोठारी, अरविन्द कोठारी, रमेश गुलेच्छा, विकास बच्छावत सहित मंडल के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने सामूहिक धार्मिक आराधना, गुरुभक्ति और भक्ति संगीत के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। समाचार प्रेषक ललित डाकलिया बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page