top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

06 नवंबर /2026 /शुक्रवार

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

ब्यावर संघ के सदस्यों ने आचार्य युगभूषण श्री जी म. सा. के किए दर्शन-वंदन, प्राप्त किया आशीर्वाद

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
6 दिन पहले
1 मिनट पठन
बेंगलुरु के बसवनगुड़ी में आचार्य युगभूषण श्री जी म. सा. के दर्शन-वंदन करते श्री ब्यावर संघ के सदस्य।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 1 नवंबर 2026। बेंगलुरु के बसवनगुड़ी में विराजित गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री युगभूषण श्री जी म. सा. के दर्शन-वंदन के लिए श्री ब्यावर संघ (बेंगलुरु) के सदस्यों ने पहुंचकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुदेव को संघ की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा उनके मुखारविंद से आशीर्वचन एवं मांगलिक श्रवण का लाभ लिया।


संघ के अध्यक्ष ललित डाकलिया ने बताया कि श्री ब्यावर संघ की ओर से बेंगलुरु में विराजित विभिन्न साधु-संतों एवं साध्वी भगवंतों के दर्शन-वंदन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहल के अंतर्गत संघ के सदस्य आचार्य भगवंत श्री युगभूषण श्री जी म. सा. के दर्शन-वंदन और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे।


इस दौरान संघ के महामंत्री रूपचंद कुमट ने गुरुदेव को श्री ब्यावर संघ की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों और धार्मिक आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गुरुदेव के सान्निध्य में उपस्थित सदस्यों ने आशीर्वचन एवं मांगलिक श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुदेव ने अभिमंत्रित वासक्षेप प्रदान कर उपस्थित सदस्यों को मंगल आशीर्वाद दिया।


कार्यक्रम में श्री गुणवर्धक संघ की ओर से साधर्मिक भक्ति का लाभ लिया गया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, साधु-संतों के प्रति श्रद्धा और समाज में आपसी जुड़ाव की भावना को प्रोत्साहन मिला। दर्शन-वंदन के इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष बहादुर कांकरिया, कोषाध्यक्ष दिनेश लोढा, सहमंत्री विनय राठौड़, कार्यक्रम संयोजक अर्चित पारख, टीकमचंद हिंगड़, युवा अध्यक्ष कुलदीप छाजेड़, अमित पारख, विकास पारख और राकेश बाफना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समाचार प्रेषक ललित डाकलिया बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page