सुनील लखोटिया बने माहेश्वरी संगठन के संभाग उपाध्यक्ष
- धन्नाराम चौधरी

- 21 अग॰
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर। Bhaarataarth.com
होसपेट, 21 अगस्त 2026।कर्नाटक–गोवा प्रांतीय माहेश्वरी संगठन के पूर्ण सत्र 2026–2029 के लिए होसपेट निवासी श्री सुनील कुमार लखोटिया को संभाग उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए जाने पर माहेश्वरी समाज सहित विष्णु समाज के बंधुओं में हर्ष की लहर है। समाजजनों ने लखोटिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर विष्णु समाज के अध्यक्ष श्री चंदन सिंह भाटी ने श्री सुनीलजी लखोटिया का हार पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि लखोटिया के कुशल नेतृत्व में माहेश्वरी समाज का बहुमुखी विकास होगा तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
कर्नाटक–गोवा प्रांतीय माहेश्वरी संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री रमेशजी बूब, रायचूर, सचिव श्री वेंकटेशजी गिलडा, कलबुर्गी तथा संभाग उपाध्यक्ष श्री सुनीलजी लखोटिया, होसपेट शामिल हैं।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री राजेश करवा, श्री पुरुषोत्तम सिंगी, श्री सुशीलजी बूब, श्री नंदकिशोर सिंगी, श्री मनोजी बंग गंगावती तथा श्री गोपालजी चांडक कोप्पल निर्वाचित हुए। समाज के बंधुओं ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को अनेकानेक हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान श्री जबरसिंह राजपुरोहित सहित समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। समाजजनों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता बढ़ाने और समाजहित के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रेषक: जबरसिंह राजपुरोहित होसपेट
_edited.jpg)



टिप्पणियां