top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

संतश्री चरणनाथजी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि पर भजन जागरण, पूजा-अर्चना और महाप्रसादी का आयोजन

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
11 अक्टू॰
2 मिनट पठन
चेन्नई के पाडी स्थित अनाई महल में संतश्री चरणनाथजी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित भजन जागरण, पूजा-अर्चना और महाप्रसादी।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com चेन्नई,11 अक्टूबर 2026। चेन्नई के पाडी स्थित अनाई महल में चौधरी कलबी समाज (सांचोर) की ओर से संतश्री चरणनाथजी महाराज की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान भव्य भजन जागरण, विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, आरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संतश्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


भजन जागरण में भक्तिमय प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धार्मिक महोत्सव के तहत शुक्रवार रात्रि को विशेष पूजा-पाठ के बाद भजन जागरण का शुभारंभ हुआ। चेन्नई की थानाराम एंड पार्टी ने गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गायक कलाकारों ने भक्तिपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति और आध्यात्मिक आस्था की अभिव्यक्ति की। आयोजन में देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।


पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसादी

शनिवार सुबह शुभ मुहूर्त में संतश्री चरणनाथजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना, अभिषेक और आरती की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात विशाल महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन हुआ। इसमें सांचोर कलबी समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।


समाजजनों के सहयोग से संपन्न हुआ आयोजन

महोत्सव को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में समाज के कार्यकर्ताओं और गणमान्य सदस्यों का सहयोग रहा। आयोजन में चमनाराम जी, राजूभाई बोका, अजाराम जी धमाणा, रणछोड़राम जी, प्रतापराम जी, अशोक कुमार जी, नगजीराम जी, दिनेश कुमार जी, धीराराम जी और दिलीप चौधरी सहित समाज के अन्य सदस्यों ने सेवाएं दीं। दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से समाजबंधुओं ने संतश्री चरणनाथजी महाराज की स्मृति को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, गुरु भक्ति और सामाजिक सहभागिता का भाव प्रमुख रूप से दिखाई दिया। समाचार प्रेषक दिनेश जी कराड, चेन्नई, तमिलनाडु।




टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page