top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव! SEBI क्लोजिंग प्राइस सिस्टम की फिर कर रहा समीक्षा

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
16 सित॰
1 मिनट पठन
तेल कूप, ब्रेंट क्रूड बैरल और ऊपर जाती लाल ग्राफ; भारतार्थ खबर पर $107, मिडिल ईस्ट टेंशन और भावी उछाल दिखाया गया है

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) मुंबई | 15 सितंबर 2026

भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में लागू किए गए क्लोजिंग प्राइस तय करने के नए सिस्टम को लेकर अब बदलाव की संभावना बढ़ गई है। बाजार में असामान्य उतार-चढ़ाव की शिकायतों के बाद भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) इस व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।


SEBI ने 3 अगस्त 2026 से शेयरों के अंतिम भाव तय करने के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम लागू किया था। इसके तहत कारोबारी दिन के अंत में करीब 20 मिनट की नीलामी प्रक्रिया के जरिए क्लोजिंग प्राइस तय किया जाता है।


हालांकि, खासकर डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी के दौरान कुछ शेयरों में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके बाद बाजार से जुड़े लोगों के बीच इस व्यवस्था को लेकर चिंता सामने आई है।

अब SEBI के सामने ऑक्शन विंडो को छोटा करने या जरूरत पड़ने पर पुरानी व्यवस्था की ओर अस्थायी रूप से लौटने जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। नियामक ने इस संबंध में बाजार सहभागियों से सुझाव भी मांगे हैं।


इस बदलाव का सीधा संबंध शेयरों के अंतिम कारोबारी भाव, ट्रेडिंग वॉल्यूम और बाजार की पारदर्शिता से है। इसलिए ब्रोकर्स, ट्रेडर्स और निवेशकों की नजर SEBI के अगले कदम पर बनी हुई है।


भारतार्थ खबर का अर्थ


बाजार में क्लोजिंग प्राइस सिर्फ दिन का अंतिम भाव नहीं होता। इसी कीमत का इस्तेमाल कई वित्तीय गणनाओं और निवेश संबंधी प्रक्रियाओं में होता है। इसलिए SEBI की समीक्षा का असर आगे चलकर ट्रेडिंग के तरीके पर भी पड़ सकता है।


भारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसके पीछे का अर्थ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page