top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

भारत-कनाडा व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
16 सित॰
1 मिनट पठन
मोदी और ट्रूडो के बीच संवाद, भारत-कनाडा झंडे, व्यापार समाचार ग्राफिक, 2030 तक 50 अरब डॉलर लक्ष्य लिखा है

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 15 सितंबर 2026

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) को लेकर बातचीत का चौथा दौर शुरू हो गया है। नई दिल्ली में चल रही पांच दिवसीय वार्ता में दोनों देश व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने और द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं।


14 से 18 सितंबर तक चलने वाली इस वार्ता में वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार, मूल स्थान के नियम तथा तकनीकी व्यापार बाधाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।


आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 7.95 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वर्ष के 8.66 अरब डॉलर की तुलना में 8.22 प्रतिशत कम है। ऐसे में प्रस्तावित व्यापार समझौते को दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में नई गति देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।


भारत से कनाडा को दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स, लोहा-इस्पात, समुद्री उत्पाद, कपड़े और रसायन जैसे उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। वहीं कनाडा से भारत में दालें, उर्वरक, कोयला, कच्चा तेल और अन्य वस्तुओं का आयात होता है।


दोनों देशों के बीच बातचीत सफल रहती है तो आने वाले समय में व्यापार, निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में कारोबारी सहयोग के नए अवसर खुल सकते हैं। दोनों पक्ष इस वर्ष के अंत तक समझौते को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


भारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसके पीछे का अर्थ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page