विजयनगर में भाजपा का संगठन मजबूत, बहादुर कुमावत बने उत्तर भारतीय प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष
- धन्ना राम चौधरी

- 31 मार्च
- 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बेंगलूरु। भारतीय जनता पार्टी के विजयनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल अध्यक्ष ए. रामाजिनी ने बहादुर कुमावत को उत्तर भारतीय प्रवासी प्रकोष्ठ, विजयनगर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति के पश्चात बहादुर कुमावत ने मंडल अध्यक्ष ए. रामाजिनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वे तन, मन और धन से पार्टी के साथ खड़े रहकर संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रवासी समाज को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने बहादुर कुमावत का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रकाश कुमावत, कालूराम कुमावत, राकेश गोयल, नेमाराम दय्या, दिनेश कुमार, राकेश मावर, मानकचंद नारानिया, भीखाराम, चेनाराम, सुरेश घोड़ावड़, खेताराम रेनवाल, सुगन रेनवाल, मिथुन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्वास जताया कि बहादुर कुमावत के नेतृत्व में उत्तर भारतीय प्रवासी प्रकोष्ठ संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में लाभ मिलेगा।
_edited.jpg)



टिप्पणियां