top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

रेलवे का बड़ा फैसला: 2 नई ट्रेन सेवाओं को मंजूरी, 9 ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़े

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
25 सित॰
1 मिनट पठन
भारतीय रेल का पोस्टर: 2 नई ट्रेन सेवाएँ, 9 स्टॉपेज बढ़े; स्टेशन पर ट्रेनें, लाल-नीले पैनल और लोगो दिखे।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com संवाददाता अशोक कुमार सिंह नई दिल्ली, 24 सितंबर 2026। रेल यात्रियों के लिए आज बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने दो नई दैनिक ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी है और नौ मौजूदा ट्रेनों के अतिरिक्त स्टॉपेज को भी स्वीकृति दी है। नई सेवाओं और नए ठहराव से कई शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है।


रेलवे बोर्ड की मंजूरी के अनुसार पुणे–बीड एक्सप्रेस को दैनिक सेवा के रूप में शुरू किया जाएगा। ट्रेन संख्या 11433 पुणे से रात 10:45 बजे रवाना होकर सुबह 6 बजे बीड पहुंचेगी, जबकि वापसी में 11434 बीड–पुणे एक्सप्रेस रात 9:30 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे पुणे पहुंचेगी। इसके मार्ग में उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, श्रीगोंडा रोड, अहिल्यानगर, नारायणदोहो, न्यू आष्टी और अमलनेर भंड्याचे जैसे स्टेशन शामिल हैं।


दूसरी नई सेवा प्रतापनगर–टांडा रोड MEMU होगी। इसे भी दैनिक सेवा के तौर पर मंजूरी मिली है। यह ट्रेन प्रतापनगर, दभोई, छूछपुरा, बोडेली, छोटा उदेपुर, अलीराजपुर, जोबट सहित कई स्टेशनों को जोड़ते हुए चलेगी।


इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने नौ ट्रेनों के नए ठहराव को भी मंजूरी दी है। इनमें दानापुर–आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, बाड़मेर–जम्मू तवी एक्सप्रेस का सांभर लेक, मुंबई–हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस और पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस का घाटशिला में ठहराव शामिल है।

रेलवे के अनुसार संबंधित जोन नई ट्रेन सेवाओं और अतिरिक्त स्टॉपेज को लागू करने के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी करेंगे। इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित रेलवे की आधिकारिक समय-सारणी और सूचना जरूर जांचनी चाहिए।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page