top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

यलहंका में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर मंथन, 11 से 21 अक्टूबर तक आयोजन

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
5 अक्टू॰
1 मिनट पठन
यलहंका में विश्व हिंदू धर्म रक्षक सेवा समिति की बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 5 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू धर्म रक्षक सेवा समिति (आर-329) के यलहंका न्यू टाउन, 4थ फेस स्थित मुख्य कार्यालय में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को व्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।


बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार (जीतू पंडित) ने की। इस दौरान संस्था के मुख्य मार्गदर्शक राम भरोसा यादव और रंजीत कुमार राय सहित महिला मंडल अध्यक्ष स्नेह लता दुबे, पूजा देवी और रेखा नायक मौजूद रहीं। बैठक में समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा महिला सदस्यों ने भी भाग लिया।


बैठक में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता तथा कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने जैसे विषय प्रमुख रूप से चर्चा में रहे।


समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और सहयोग आवश्यक है। समिति की ओर से समाज के लोगों से तन-मन-धन से सहयोग करने तथा आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।


बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को आपसी सहयोग, समन्वय और सामाजिक सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी संबंधित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।


समिति के अनुसार, दुर्गा पूजा महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। समाचार प्रेषक जितेंद्र कुमार दुबे, बेंगलुरु।


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page